UP के मुख्य सचिव की पत्नी रश्मि सिंह पहुंचीं चित्रकूट, पुस्तक का किया विमोचन, आकांक्षा स्टोर का किया उद्घाटन

Edited By Purnima Singh,Updated: 18 May, 2025 06:54 PM

up chief secretary s wife reached chitrakoot

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव की पत्नी व आकांक्षा समित की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि सिंह अपने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ चित्रकूट के दौरे पर पहुंची है......

चित्रकूट (विरेंद्र शुक्ला) : उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव की पत्नी व आकांक्षा समित की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि सिंह अपने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ चित्रकूट के दौरे पर पहुंची है। जहां उन्होंने कामतानाथ परिक्रमा मार्ग में महिला सशक्तिकरण के जीवन को समृद्ध बनाने के लिए आकांक्षा स्टोर का उद्घाटन किया है। यह आकांक्षा स्टोर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट की बिक्री की जाएगी। जिससे ग्रामीण आजीविका मिशन समूह से जुड़ी महिलाओं का आर्थिक फायदा होगा। इसके साथ ही इस स्टोर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कैंटीन भी संचालित की जाएगी। 

पुस्तक का किया विमोचन 
इसके बाद वह कसहाई गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची। जहां उन्होंने आकांक्षा समिति द्वारा आंगनबाडियों को दिए जा रहे फस्ट ट्रेड के प्रशिक्षण में भाग लिया। जहां महिलाओं को किसी भी घटना या दुर्घटना में पीड़ित व्यक्तियों की कैसे मदद करनी है, उसके बारे में उनको जागरूक किया है। चित्रकूट जिले की आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉक्टर तनुषा टी आर द्वारा लिखी गई प्राथमिक चिकित्सक पुस्तक का विमोचन कर आंगनबाडियों को वितरण किया है। उन्होंने प्रशिक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरण किया है। 

आकांक्षा समित IAS ऑफिसर की धर्मपत्नियों का समूह
इसके बाद वह कसहाई गांव के गौशाला पहुंची। जहां उन्होंने गौशाला से निकले गोबर से गौशाला दीदी द्वारा तैयार किए लोकल खाद को देखा और उसे आगे कैसे वह खाद मार्केट में आए उसके प्रोत्साहन के बारे में चर्चा किया है। आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि सिंह का कहना हैं कि आकांक्षा समित IAS ऑफिसर की धर्मपत्नियों का एक समूह है, जो प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति को बढ़ावा देने के लिए इस समूह द्वारा कार्य किया जाता है। जिसके तहत आज वह चित्रकूट के दौरे पर आई हैं। जहां उन्होंने आकांक्षा स्टोर का फीता काटकर उद्घाटन किया है।

महिलाओं को दिया जा रहा प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण 
 जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए प्रोडक्ट बेचे जाएंगे। जिससे ग्रामीण स्तर पर जुड़ी महिलाओं को जो उनके द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट को उचित मूल या सही बाजार नहीं मिल पाता था। ऐसे में यह आकांक्षा स्टोर उनके लिए फायदेमंद साबित होगा। इसके साथ ही आकांक्षा समित द्वारा महिलाओं को प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे वह इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर विषय परिस्थितियों में लोगों की मदद कर सकती है। इसके साथ ही गौशाला में गौशाला दीदियों द्वारा तैयार किए गए लोकल खाद यानि वार्मिग कम्पोस्टिंग खाद को कैसे प्रदेश स्तर में उसकी मार्केटिंग या प्रमोशन किया जाए उसको लेकर वह आगे काम करेंगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!