BJP की तेजतर्रार नेत्री उमा भारती, कहा- UP में फिर बनेगी BJP की पूर्ण बहुमत वाली सरकार

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 04 Dec, 2021 03:46 PM

uma bharti said bjp s full majority government will be formed again in up

भारतीय जनता पार्टी की तेजतर्रार नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने आगामी चुनावों के उपरांत उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया है कि राज्य में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी...

महोबा: भारतीय जनता पार्टी की तेजतर्रार नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने आगामी चुनावों के उपरांत उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया है कि राज्य में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। यहां शनिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुश्री उमा ने कहा कि उत्तर प्रदेश बदल गया है, यहां अब पहले जैसी स्थितियां नही रही।

वर्ष 2017 में राज्य के विधान सभा चुनाव में भाजपा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के महज तीन साल के कार्यो के सहारे जनता का विश्वास हासिल किया था लेकिन इस बार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां सूबे में पार्टी की पुनर्वापसी कराएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने यहां विकास कार्यो में नया कीर्तिमान स्थापित किया है तो गुंडागर्दी और अराजकता के माहौल को खत्म कर कानून का राज कायम किया गया है। महिलाएं सुरक्षा महसूस कर रही है, लोग भयमुक्त वातावरण में रह रहे है। यही वजह है कि आम आदमी का भाजपा पर भरोसा बढ़ा है।              

उमा ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में किसी भी पार्टी के दूसरी बार सत्ता न पाने का मिथक न सिफर् अबकी टूटेगा बल्कि भाजपा इस बार प्रदेश में पहले से अधिक सीटें हासिल करके सरकार बनाएगी, विरोधी दलों के यहां सत्ता पर काबिज होने के मंसूबे कतई पूरे नही होंगे। राज्य में भाजपा से सीधी लड़ाई में कोई भी दल नही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा इस बार यूपी में विधान सभा की कुल 403 में से 400 सीटें जीतने के दावों को उन्होंने हंसी में लेते हुए कहा कि अखिलेश दिन में सपने देखना बंद करें। सपा अपने पुराने रिकॉर्ड को भी दोहराने में कामयाब नही होगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!