Edited By Anil Kapoor,Updated: 03 Apr, 2023 03:12 PM
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के झांसी (Jhansi) जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां पर मदद के नाम पर पहले 2 फौजियों ने मोबाइल (Mobile) मांगा और फिर 2 महिलाओं के साथ वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन....
झांसी(शहजाद खान): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के झांसी (Jhansi) जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां पर मदद के नाम पर पहले 2 फौजियों ने मोबाइल (Mobile) मांगा और फिर 2 महिलाओं के साथ वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर खड़ी ट्रेन (Train) में दुष्कर्म (Rape) किया। झांसी में 2 महिलाओं ने कुछ लोगों पर गम्भीर आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन झांसी (Jhansi) के यार्ड में खड़ी ट्रेन में उनके साथ रेप (Rape) हुआ है और रेप करने वाले स्वयं को फौजी बता रहे थे। पीड़ित महिलाओं ने इसकी शिकायत जीआरपी (GRP) से करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी।
फोन देने के बहाने दोनों महिलाओं को ट्रेन के अंदर बुला लिया और फिर उनके साथ किया रेप
मिली जानकारी के मुताबिक, झांसी जिले की रहने वाली 2 महिलाएं जीआरपी थाने के पास से गुजर रहीं थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें रोककर फोन के बहाने अपने साथ झांसी कानपुर यार्ड में खड़ी स्पेशल ट्रेन में ले गया। जहां उसका एक साथी पहले से ही मौजूद था। वहां फोन देने के बहाने दोनों महिलाओं को ट्रेन के अंदर बुला लिया और महिलाओं के साथ रेप किया। महिलाओं का आरोप है कि दोनों युवकों ने उनके साथ रेप किया और मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद स्वयं को फौजी बताकर वहां धमकाते हुए भाग गए। पीड़ित महिलाएं बाहर आई और इसकी शिकायत जीआरपी से करते हुए इसके बारे में बताया।
पुलिस ने इस मामले में सेना के 2 जवानों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
आपको बता दें कि पुलिस ने महिलाओं की शिकायत को गम्भीरता से लिया और छानबीन शुरु कर दी। इसके बाद दोनों जवानों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस पूरे मामले में आज एसपी जीआरपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।