रायबरेली: मनचलों से परेशान किशोरी ने फंदे पर लटककर दी जान

Edited By Ajay kumar,Updated: 23 May, 2024 08:53 AM

troubled by miscreants a teenage girl committed suicide by hanging herself

खेतों में मवेशी चरा रही किशोरी के साथ मनचलों ने पहले अश्लील हरकतें करनी शुरू की। इसके बाद आरोपियों ने दुष्कर्म तक का प्रयास किया। मौके पर बड़े भाई के पहुंच जाने पर सभी फरार हो गए। लोकलाज के भय से किशोरी ने घर जाकर फंदे पर लटक जान दे दी।

रायबरेली: खेतों में मवेशी चरा रही किशोरी के साथ मनचलों ने पहले अश्लील हरकतें करनी शुरू की। इसके बाद आरोपियों ने दुष्कर्म तक का प्रयास किया। मौके पर बड़े भाई के पहुंच जाने पर सभी फरार हो गए। लोकलाज के भय से किशोरी ने घर जाकर फंदे पर लटक जान दे दी। मृतका के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। 

PunjabKesari

मामले की जांच में जुटी पुलिस 
मृतका के पिता ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि विगत सोमवार 20 मई को वह अपने परिजनों के साथ मतदान करने गया था। उसकी 14 वर्षीय बेटी खेतों में मवेशी चराने गई थी। इसी दौरान उसके गांव का युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ खेतों में पहुंच गया। तीनों युवकों ने उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करते हुए सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसकी बेटी ने किसी तरह खुद को उनके चंगुल से छुड़ाया व चीखते हुए घर की ओर भागी। रास्ते में पीड़िता का बड़ा भाई मिला तो उसने अपने बड़े भाई से आपबीती बताई। जब पीड़िता का भाई खेतों में पहुंचा तो तीनों आरोपी उसे देखते ही भाग गए। मृतका के पिता की तहरीर पर मामले में पुलिस जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!