SSP मेरठ के धर्म परिवर्तन मामले में जांच आदेश देने के बाद, तीन महिला गिरफ्तार... 9 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Edited By Imran,Updated: 29 Oct, 2022 03:06 PM

three women arrested after ordering inquiry in ssp meerut s conversion case

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में धर्म परिवर्तन के कराने के मामले में 3 महिलाओं की  गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि 6 लोग फरार चल रहे है। धर्म बदलवाने का आरोप लगने के बाद नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच के आदेश दिए गए थे।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में धर्म परिवर्तन के कराने के मामले में 3 महिलाओं की  गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि 6 लोग फरार चल रहे है। धर्म बदलवाने का आरोप लगने के बाद नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच के आदेश दिए गए थे। यह जानकारी पुलिस ने यहां शनिवार को दी। मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि धर्म परिवर्तन को लेकर पुलिस को शिकायत मिली थी, जिसकी जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी को दी गई थी।

3 महिला सहीत 9 के खिलाफ FIR दर्ज
 SSP सजवाण ने बताया कि उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना ब्रह्मपुरी में तीन महिलाओं समेत नौ लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया गया और फिलहाल जांच जारी है। शिकायत मंगत पुरम बस्ती के कुछ व्यक्तियों द्वारा दी गई थी। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ लोगों ने क्षेत्र में रहने वाले गरीबों को कोरोना काल के दौरान कुछ वित्तीय सहायता दी थी। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार इसके बाद आरोपियों ने इन लोगों पर धर्म अपनाने का दबाव डाला।

PunjabKesari

हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर भी बाहर फेंकी जा रही

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ताओं के अनुसार, ‘‘आरोपियों द्वारा मंगत पुरम कालोनी के लोगों के घरों से हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर भी बाहर फेंकी जा रही है। विरोध करने पर अथवा घटना की शिकायत किसी अधिकारी से करने पर आरोपी चाकू-डंडे लेकर घर आकर जान से मारने की धमकी देते हैं। हालांकि तहरीर में इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि कुल कितने लोगों का धर्म परिवर्तन कराया गया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता दीपक शर्मा का कहना है कि मंगत पुरम बस्ती में रहने वाले 100 से ज्यादा लोगों का धर्म परिवर्तन कराया गया है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह काम पिछले तीन साल से चल रहा है।

PunjabKesari

पैसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए तैयार किया गया 

कोरोना काल में बस्ती के लोगों को राशन और पैसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए तैयार किया गया था। अब बाकी लोगों पर भी दबाव बनाया जा रहा है और धमकी दी जा रही है।'' प्राथमिकी में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3,5(1) के तहत छबीली उर्फ शिव, बिनवा, अनिल, सरदार, निक्कू, बसंत, प्रेमा, तितली और रीना के नाम हैं। पुलिस ने अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!