OBC मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता आज घेरेंगे राहुल गांधी का आवास, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- ऐतिहासिक रहेगा विरोध

Edited By Imran,Updated: 26 Sep, 2024 12:03 PM

thousands of obc morcha workers will surround rahul gandhi

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के द्वारा अमेरिका में दिया गया आरक्षण विरोधी बयान लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसी के विरोध में 26 सितंबर यानी गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का ओबीसी मोर्चा बड़ा प्रदर्शन करने जा रहा है।

गाजियाबाद : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के द्वारा अमेरिका में दिया गया आरक्षण विरोधी बयान लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसी के विरोध में 26 सितंबर यानी गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का ओबीसी मोर्चा बड़ा प्रदर्शन करने जा रहा है। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  यूपी नरेंद्र कश्यप ने जानकारी दी है कि 26 सितंबर को गाजियाबाद के यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर से गाजियाबाद और आसपास के ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी समस्या में एकत्रित होकर राहुल गांधी के दिल्ली आवास को कूच करेंगे। इस दौरान 100 से अधिक बसों और वाहनों का प्रबंध किया गया है, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली की ओर रवाना होंगे। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि अगर दिल्ली पुलिस ने किसी प्रकार की चेतावनी जारी की या कार्यकर्ताओं को नहीं जाने दिया गया तो धरना प्रदर्शन सड़क पर भी किया जाएगा। 

राहुल गांधी की मानसिकता आरक्षण विरोधी नरेंद्र कश्यप
उत्तर प्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप का कहना है कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की मानसिकता शुरू से ही आरक्षण विरोधी रही है। पूर्व में इंदिरा गांधी ,राजीव गांधी और बीते कई सालों तक जब प्रधानमंत्री कांग्रेस का रहा है, तो आरक्षण को लेकर उनका वही रवैया रहा है । नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि जिस तरीके से राहुल गांधी ने अमेरिका में इंटरव्यू के दौरान आरक्षण विरोधी बयान दिया है वह दर्शाता है कि राहुल गांधी भी अपने गांधी परिवार की तरह ही आरक्षण विरोधी सोच रखते हैं। उन्होंने कहा कि गुरुवार को जो विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम होगा वह ऐतिहासिक होगा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घर का घेराव करेंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी और ओबीसी मोर्चा का प्रत्येक पदाधिकारी किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगा। 

प्रदर्शन में जुड़ेंगे हजारों कार्यकर्ता
गाजियाबाद उत्तर प्रदेश सरकार मे  राज्य सरकार में मंत्री ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप की अगुवाई में होने वाले इस प्रदर्शन और आंदोलन में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। करीब 100 बसों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही निजी वाहनों से भी भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास की ओर कूच करेंगे। दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेटिंग की गई है भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!