‘माफियाराज बनाम कानून के राज का है यह चुनाव...’, CM योगी ने सपा-कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Edited By Mamta Yadav,Updated: 02 Apr, 2024 04:26 PM

this election is about mafia raj vs rule of law    cm yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे बदायूं पहुंचे। जहां उन्होंने बदायूं क्लब मैदान में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस के गठबंधन को स्वार्थ...

Budaun News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे बदायूं पहुंचे। जहां उन्होंने बदायूं क्लब मैदान में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस के गठबंधन को स्वार्थ का परिवार बताया और कहा कि यह चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट के बीच होने जा रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी बदायूं का मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। पहले एक आए थे, जो छोड़कर चले गए और अब दूसरे भी जाने की तैयारी में हैं।
PunjabKesari
भ्रष्टाचार बनाम जीरो टालरेंस पर चुनाव…CM
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव माफियाराज बनाम कानून के राज में है। भारतीय जनता पार्टी कानून के राज में विश्वास करती है। कानून के राज को स्थापित करने में विश्वास करती है। चुनाव भ्रष्टाचार बनाम जीरो टालरेंस पर है। कहा कि ये नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। 7 साल में यूपी की तस्वीर बदली है। बदायूं में कई विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है। उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।
PunjabKesari
‘भारत आज दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना है’
योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेृतत्व में भारत आज दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। दुनिया भारत से उम्मीदें लगाए हुए है। उन्होंने अमृतकाल में विकसित भारत का संकल्प लिया है। मंच पर माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी, बिल्सी के विधायक हरीश शाक्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य, सांसद संघमित्रा मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!