Edited By Pooja Gill,Updated: 16 Sep, 2023 02:52 PM

UP Politics: उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सरकार को सत्ता से हटाने के लिए विपक्ष एकजुट हो गया था। लेकिन घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की बड़ी जीत हो गई और कांग्रेस की हार...
UP Politics: उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सरकार को सत्ता से हटाने के लिए विपक्ष एकजुट हो गया था। लेकिन घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की बड़ी जीत हो गई और कांग्रेस की हार हो गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बागेश्वर में मिली हार का जिम्मेदार सपा को बताया है। जिसके बाद सपा और कांग्रेस में जुबानी जंग शुरू हो गई। अजय राय ने कहा कि हमने चुनाव जीतने के लिए सपा का साथ दिया, लेकिन सपा ने ऐसा नहीं किया। उनके इस बयान पर अब सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने तीन दिन पहले एक कार्यक्रम में बागेश्वर में हुई हार पर बात की। उन्होंने अपनी हार का जिम्मेदार सपा को बताया। उन्होंने कहा की 'घोसी उपचुनाव में सपा की जो बड़ी जीत हुई। उसमें हमने साथ दिया था, लेकिन बागेश्वर में सपा ने हमारा साथ नहीं दिया और अपना प्रत्याशी उतार दिया। जिस वजह से हम हार गए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।

अजय राय के इस बयान के बाद सपा प्रवक्ता और उत्तराखंड के प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सपा के पहले कोई भाव ही नहीं दिया था, उन्हें लगा कि हमें यहां सपा के साथ की जरुरत नहीं है। मगर जब हमने वहां अपना उम्मीदवार उतार दिया तो कांग्रेस उपचुनाव हार गई। इसके लिए अब हमें ही जिम्मेदार ठहरा रही है। हमने यूपी में राजनीति शिष्टाचार निभाते हुए कांग्रेस से घोसी में समर्थन मांगा था, लेकिन बागेश्वर में कांग्रेस ने ऐसा कुछ नहीं किया। वहीं, दोनों नेताओं के बयानों के बाद सपा और कांग्रेस में जुबानी जंग और भी बढ़ गई है।