CM योगी की लोकप्रियता से कांग्रेस के पेट में होने लगा है दर्दः परिवहन मंत्री

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 May, 2020 04:53 PM

the popularity of cm yogi has caused pain in the stomach of congress

उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों की घर वापसी पर राजनीति शुरू हो गई है। इस पर परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा है कि कांग्रेस श्रमिकों के आंखों में धूल झोंक रही है क्योंकि योगी आदित्यनाथ की सरकार के काम...

लखनऊः उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों की घर वापसी पर राजनीति शुरू हो गई है। इस पर परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा है कि कांग्रेस श्रमिकों के आंखों में धूल झोंक रही है क्योंकि योगी आदित्यनाथ की सरकार के कामकाज और लोकप्रियता को देखकर कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगा है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का मुख्यमंत्री की शानदार छवि को धूमिल करने का एक गंदा प्रयास है। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि, कांग्रेस ने एक प्रस्ताव रखा, सरकार ने सूची भेजने के लिए कहा। सूची भेजने के बाद उसका निरीक्षण किया जाता है। सूची का निरीक्षण बिना किए उन्होंने क्यों भेजा और जो सूची आई उसमें एंबुलेंस, ट्रक, ऑटो के नंबर हैं। हम सूची का निरीक्षण कैसे न करें। क्या ऐसे वाहनों से कामगारों को लेकर आएंगे जिन वाहनों की फिटनेस नहीं है, इंश्योरेंस नहीं है, क्या ऐसे वाहनों से लाएंगे।

उन्होंने कहा कि 27 मार्च से 31 मार्च तक पहला श्रमिक ऑपरेशन 5 से 6 लाख मजदूरों को घर पहुंचाने का हमने चलाया, उस समय कांग्रेस कहां थी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रवासियों का भरण पोषण कर रही है, मुफ्त राशन दे रही है, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 1000 भी पहुंचा रही है, यानी हर मजदूर के लिए काम कर रही है योगी सरकार। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!