mahakumb

लहंगा पहनकर घर में घुसा प्रेमी बना हैवान, खौफनाक मंसूबों को दिया अंजाम, रूह कंपा देगा पूरा मामला

Edited By Purnima Singh,Updated: 11 Mar, 2025 06:17 PM

the lover entered the house wearing a lehenga and turned into a monster

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में प्रमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी ने उसे आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद प्रमिका के घर से भागने के दौरान छत से गिर कर खुद भी लहूलुहान हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने...

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में प्रमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी ने उसे आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद प्रमिका के घर से भागने के दौरान छत से गिर कर खुद भी लहूलुहान हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।

तफ्सील से जानें पूरा मामला 
पूरा मामला मथुरा के फरह के कोह गांव का है। मंगलवार दोपहर फरह के गांव कोह में रहने वाली रेखा पत्नी संजू घर पर थी। तभी उसका प्रेमी उमेश महिला का रूप बनाकर पहुंच गया। यहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ उसने रेखा को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों में घिरी महिला ने चीख-पुकार मचा दी। महिला की चीखें सुनकर गांववाले दौड़ पड़े। इस दौरान भाग रहा युवक उमेश छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। गांववालों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी महिला और घायल युवक को अस्पताल भेजा।

घर पर आता-जाता था उमेश 
बता दें कि उमेश रेखा की जेठानी का भाई है। उमेश का पहले से ही घर पर आना जाना लगा रहता था। लेकिन मंगलवार को वह किसी और इरादे से घर पहुंचा था। जिसके बाद उसने इस खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया। 
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!