ट्यूशन पढऩे जा रही छात्रा का अपहरण, भड़के ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Edited By Ramkesh,Updated: 28 Nov, 2020 07:56 PM

the kidnapping of a student studying tuition the villagers raged

उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक शहर में एक युवक द्वारा एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण करने को लेकर प्रदर्शन हुआ। यह जानकारी शनिवार को पुलिस ने दी।

मुजफ्फरनगर: उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक शहर में एक युवक द्वारा एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण करने को लेकर प्रदर्शन हुआ। यह जानकारी शनिवार को पुलिस ने दी। एक अधिकारी ने बताया कि छात्रा जब खतौली ट्यूशन पढऩे के लिए जा रही थीर इसी दौरान युवती का अपहरण कर लिया गया। जिसकी बरामदगी को लकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर प्रर्दशन किया।

अधिकारी के मुताबिक परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को प्रदर्शन किया और संदिग्ध की गिरफ्तारी की मांग की। अधिकारी ने बताया कि आरोपी समीर के खिलाफ भादंसं की धारा 363 (अपहरण) और 366 (शादी के लिए बाध्य करने की खातिर महिला का अपहरण या लालच देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। युवक की उम्र 20 वर्ष के करीब है और वह फरार है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!