फिरोजाबाद: एक मंडप में दो दुल्हन के साथ शादी कर रहा था दूल्हा, उठा ले गई पुलिस...मची भगदड़

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Jun, 2024 11:43 AM

the groom was marrying two brides in a pavilion

यूपी के फिरोजाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दूल्हा एक ही मंडप में दो दुल्हनों से शादी रचा रहा था। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस और महिला कल्याण विभाग की टीम को देखकर खलबली ..

फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दूल्हा एक ही मंडप में दो दुल्हनों से शादी रचा रहा था। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस और महिला कल्याण विभाग की टीम को देखकर खलबली मच गई। पुलिस ने शादी रुकवा दी और दूल्हे को अपने साथ लेकर थाने चली गई। पूरे मामले की जांच चल रही है।

दो लड़कियों से शादी कर रहा था युवक 
पुलिस सूचना मिली थी कि दूल्हा एक मंडप में दो लड़कियों संग शादी कर रहा है। जब मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि एक लड़की तो उसकी पत्नी है, जबकि दूसरी पत्नी की सहेली। चूंकि, शादी के कई साल बाद बीतने पर भी पत्नी को बच्चा नहीं हो रहा था इसलिए वह पत्नी की सहेली को झांसे में लेकर उससे शादी कर रहा था। महिला कल्याण विभाग की टीम ने पाया कि 31 साल के युवक के साथ 24 और 26 साल की युवतियों की एक मंडप में एक साथ शादी रचाई जा रही थी।

क्या है मामला? 
मामला उत्तर थाना क्षेत्र के गंगानगर का है। 30 वर्षीय हरिकृष्ण अपनी पत्नी मीनाक्षी के साथ किराए पर रह रहा है। वह मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है। वह पत्नी के कहने पर उसकी सहेली सपना से शादी कर रहा था। शादी मंगलवार रात गंगानगर में ही थी। मामले की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को यह सूचना दी गई थी कि युवक पत्नी की नाबालिग सहेली से शादी रचा रहा है। पुलिस ने बाल संरक्षण टीम को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस युवक दोनों महिलाओं व उनके परिजन को थाने लेकर आ गई।

दोनों महिलाओं को शेल्टर होम में भेजा- पुलिस 
क्षेत्रीय लोगों की मानें तो युवक की पहली पत्नी को कोई बच्चा नहीं हो रहा था। उसी के कहने पर वह उसकी दोस्त से शादी कर रहा था। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं को शेल्टर होम में भेज दिया गया है। उनकी उम्र की जांच कराई जा रही है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!