mahakumb

शादी की तैयारी में था परिवार... युवती घरवालों को लूट प्रेमी संग हुई फरार, सदमे में माता-पिता

Edited By Pooja Gill,Updated: 06 Feb, 2025 09:32 AM

the family was preparing for the wedding

UP News: यूपी के बुलंदशहर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां पर एक परिवार अपनी बेटी की शादी की तैयारी में जुटा हुआ था। 22 फरवरी को उसकी शादी होने वाली थी...

UP News: यूपी के बुलंदशहर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां पर एक परिवार अपनी बेटी की शादी की तैयारी में जुटा हुआ था। 22 फरवरी को उसकी शादी होने वाली थी। माता-पिता बहुत खुश थे और जोरों शोरों से तैयारी में जुटे हुए थे। लेकिन, शादी से पहले युवती घरवालों को लूटकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। वह घर से जेवरात और नकदी लेकर भाग गई। इस बात की जानकारी होने पर परिजन सदमे में चले गए।

जानिए पूरा मामला
यह मामला बुलंदशहर जिले के पहासू थाना क्षेत्र का है। यहां के एक गांव में रहने वाली 22 वर्षीय युवती की शादी 22 फरवरी को एगोटा थाना क्षेत्र के एक युवक से तय थी। इस शादी के लिए युवती के परिवार ने जेवरात और दहेज का सामान इकट्ठा किया था। शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं और परिवार के लोग खुशी-खुशी बरात की तैयारी में जुटे हुए थे। इस बीच, शादी से पहले ही लड़की गांव के ही अपने प्रेमी पिंटू के साथ घर से भाग गई। साथ में जेवरात और नकदी भी ले गई।

तलाश में जुटी पुलिस 
बताया जा रहा है कि दोनों का प्रेम प्रसंग काफी लंबे समय से चल रहा था। शादी से पहले दोनों घर से भाग गए। इस घटना के बाद युवती के परिवार वाले काफी सदमे है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। मामला दर्ज कर पुलिस ने युवती और युवक दोनों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द दोनों को पकड़ लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!