सुबह सगाई, दोपहर में सात फेरे, 'सुहागरात' से पहले दुल्हन ने कर दिया ऐसा कांड, दूल्हा हो गया.....

Edited By Purnima Singh,Updated: 06 Feb, 2025 04:47 PM

the bride did such a crime before the wedding night

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है।  यहां एक जोड़े की सुबह सगाई हुई। दिन में दोनों ने सात फेरे लिए। साथ जीने मरने की कसमें खाईं। शाम को विदाई से पहले दुल्हन जेवर लेकर फरार हो गई। इस बात की जानकारी जैसे ही दूल्हा...

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है।  यहां एक जोड़े की सुबह सगाई हुई। दिन में दोनों ने सात फेरे लिए। साथ जीने मरने की कसमें खाईं। शाम को विदाई से पहले दुल्हन जेवर लेकर फरार हो गई। इस बात की जानकारी जैसे ही दूल्हा पक्ष को हुई, गेस्ट हाउस में हड़कंप मच गया। इसी बीच दुल्हन का जीजा और बिचौलिया भी चोरी-चुपके भागने के फिराक में थे। लेकिन लड़के वालों ने उनके मनसूबों पर पानी फेर दिया। दूल्हा पक्ष ने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया। 

बिचौलिए ने 35 हजार रुपए देने को कहा
बता दें कि थाना एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी सनी का रिश्ता बिचौलिए ने कानपुर निवासी रानी से कराया था। सनी डेकोरेशन का काम करते हैं। बिचौलिए ने सनी से कहा था कि  रानी गरीब परिवार से है। शादी के लिए उन्हें 35 हजार रुपए देने होंगे। सनी ने बिचौलिए की बात मानकर पैसे दे दिए। जब वह लड़की देखने गए तो उन्हें पसंद आ गई। जिसके बाद सनी ने रानी को सोने की अंगूठी पहना दी। पांच फरवरी को शादी की तारीख तय कर दी गई। 

बहन को विदा करने के बहाने फरार हुई दुल्हन 
जिले के एक गेस्ट हाउस में दोनों ने विधि विधान से सात फेरे लिए। फेरे लेने के बाद सभी लोग सनी के घर चले गए। गेस्ट हाउस में कुछ चुनिंदा लोग ही बचे थे। इसी दौरान दुल्हन की बहन ने ऑटो बुलाया। अपने घर जाने के लिए दुल्हन की बहन ने ऑटो में बैठी। दुल्हन रानी भी अपनी बहन के साथ ऑटो में बैठकर फरार हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लड़का पक्ष की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!