Covid-19 Second Wave: दूसरे लॉकडाउन में व्यापारियों की मुसीबतों पर सपा का CM योगी को पत्र, की ये मांग

Edited By Umakant yadav,Updated: 15 May, 2021 09:10 PM

sp s letter to cm yogi on the problems of traders in the second lockdown

उत्तर प्रदेश के झांसी में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सतेन्द्रपुरी गोस्वामी ने कोरोना काल में बड़ी समस्याएं झेल रहे व्यापारी समुदाय के हित में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन शनिवार को ऑनलाइन प्रेषित...

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सतेन्द्रपुरी गोस्वामी ने कोरोना काल में बड़ी समस्याएं झेल रहे व्यापारी समुदाय के हित में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन शनिवार को ऑनलाइन प्रेषित किया। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि कोविड 19 की दूसरी लहर में लगे लॉकडाउन की वजह से प्रदेश के करोड़ों व्यापारी त्राहि - त्राहि कर रहे हैं। आज हर व्यापारी को विकट कठिनाइयों व समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शायद ही कोई व्यापारी होगा जिसका परिवार इस दूसरी लहर में कोरोना से बचा होगा। व्यापार बन्द है और इलाज का अभाव है। नोटबन्दी और जीएसटी से परेशान व्यापारी अभी तक सम्भला ही नहीं था कि एक वर्ष में दो बार लॉकडाउन ने तो व्यापारी की कमर ही तोड़ दी है। प्रदेश के करोड़ों बड़े, मध्यमवर्गीय व छोटे - लघु व्यापारियों को हो रही समस्याओं व उनके जीवन यापन में कठिनाइयों को देखते हुए समाजवादी व्यापार सभा सरकार से तत्काल व्यापारियों के लिए राहतों की नौ सूत्रीय मांग करती है।              

शासन प्रदेश के सभी दुकानदारों के अप्रैल व मई 2021 माह के बिजली बिल माफ करे, उद्योगों की कॉमर्शियल बिजली मीटर पर फिक्स्ड दर ( मिनिमम चार्जेस ) की जगह असल में हुई बिजली खपत का बिल ही वसूले सरकार, जीएसटी पंजीकृत , मंडी शुल्क देने वाले , रेहड़ी - ठेले में पंजीकृत सभी व्यापारियों , दुकानदारों , आदि को मुफ्त मेडिक्लेम बीमा की सुविधा उपलब्ध कराई जाये, कोरोना की वजह से मृत्यु होने पर जीएसटी , मंडी परिषद या किसी भी विभाग में पंजीकृत व्यापारी सरकार साथ ही साथ अपंजीकृत व्यापारी जैसे कि ठेले वाले पटरी वाले व रेहड़ी वालों की भी मृत्यु होने पर परिवार को 10 लाख का मुआवजा दिया जाये ,मजदूरों व कमजोर वर्ग की तरह ठेले, पटरी, रेहड़ी वालों को भी शासन मुफ्त राशन की व्यवस्था करे , दुकान खुली मिलने पर पुलिस द्वारा व्यापारियों से अमानवीय व्यवहार की शिकायतें आ रही हैं , सरकार सुनिश्चित करे कि किसी भी व्यापारी व आमजन के साथ भी अमानवीय व्यवहार न हो ,लॉकडाउन में व्यापारी को हफ्ते में दो दिन दुकान की सफाई व जरूरी कागजात निकालने की अनुमति दी जाए, सभी विभागों के रिटर्न्स दाखिल करने की अवधि बढाई जाए ,प्रदेश सरकार एनपीए की अवधि 90 दिन की जगह 180 दिन तथा व्यापारिक ऋण पर अप्रैल व मई माह का ब्याज माफ करने तथा बैंकों की किश्त पर मोराटोरियम की सुविधा देने का केंद्र सरकार से आग्रह करे।              

समाजवादी व्यापार सभा की मांगों पर सहानूभूतिपूर्वक विचार करते हुए , व्यापारियों के हित में उचित निर्णय लेकर प्रदेश के करोड़ों व्यापारियों को राहत देने की कृपा करें। ज्ञापन मे अमित ठाकुर , अभिताब सिंह, आरिफ मंसूरी, जुगल किशोर पाल ने भी हस्ताक्षर किये।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!