पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Edited By Umakant yadav,Updated: 26 Jun, 2020 03:42 PM

sp protest against rising prices of petrol and diesel police lathi charge

उत्तर प्रदेश की राजधानी में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने सरकार के खिलाफ जमकर...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं पुलिस के कई बार रोकने के बावजूद नहीं मानने पर पुलिस ने सपाइयों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज कर कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की लाठीचार्ज में कुछ कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें भी आई हैं।
PunjabKesari
ट्रैक्टर समेत लगभग 20 दो व चार पहिया वाहन सीज
बता दें कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से आक्रोशित सपा कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंच गए। जिसके बाद सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और ट्रैक्टर समेत लगभग 20 दो व चार पहिया वाहन सीज कर दिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ता लगातार पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
PunjabKesari
पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर कैण्ट थाने ले गई
इसके साथ ही पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर कैण्ट थाने ले गई। इनमें मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी रामकरण निर्मल, प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा अरविंद गिरि, यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष अनीस राजा और नगर उपाध्यक्ष बबलू खान समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!