'आधी आबादी' के मन में कांग्रेस, सपा समेत पूरे विपक्ष के प्रति आक्रोश : CM Yogi Adityanath

Edited By Purnima Singh,Updated: 29 Apr, 2026 01:55 PM

resentment towards opposition runs deep among people says yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दावा किया कि महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा में पारित होने से रोकने वाली कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) समेत पूरे विपक्ष के प्रति 'आधी आबादी' के मन में आक्रोश...

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दावा किया कि महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा में पारित होने से रोकने वाली कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) समेत पूरे विपक्ष के प्रति 'आधी आबादी' के मन में आक्रोश है। योगी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वाराणसी में 6,300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद आयोजित 'महिला सम्मेलन' को संबोधित करते हुए कहा कि देश में कानून निर्माता के रूप में महिलाओं की भूमिका सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हाल में लाए गए संविधान संशोधन विधेयक को कांग्रेस और सपा समेत विपक्षी दलों ने रोकने की साजिश की। 

उन्होंने कहा, ''महिलाओं को वर्ष 2029 में संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिले, यह सुनिश्चित होने से रोकने के लिए विपक्ष ने, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने, 'इंडिया' गठबंधन ने जो कुत्सित साजिश रची है, उसके खिलाफ आधी आबादी के मन में आक्रोश दिख रहा है।'' योगी ने कहा कि वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता और आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वागत के लिए उमड़ी बहनों की भीड़ इस बात की गवाही देती है कि प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के साथ आधी आबादी पूरी मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण का परिणाम है कि आज हम सब नये भारत का दर्शन कर रहे हैं और यह नया भारत न केवल भौतिक विकास के नये प्रतिमान स्थापित कर रहा है, बल्कि समग्र विकास की अवधारणा को साकार करते हुए विरासत से विकास की नयी यात्रा के जरिये 'विकसित भारत' की परिकल्पना को पूरा कर रहा है। 

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि देश के अंदर नारी, गरीब, युवा और अन्नदाता के रूप में चार ही जातियां हैं और समग्र समाज एवं राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले इन चारों तबकों को भारत की राजनीति का एजेंडा बनाकर प्रत्येक योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काशी प्राचीन काल से भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र बिंदु रही है, लेकिन उसके बारे में जो धारणा थी, वह पिछले 11-12 वर्षों में बदलती हुई दिखाई दी है। योगी ने कहा कि जिस काशी ने भारत की सनातन परंपरा को जीवंतता प्रदान की और भारत की आत्मा को अपने भीतर संजोया, वही काशी आज एक नये कलेवर के साथ दुनिया के सामने है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!