Edited By Pooja Gill,Updated: 20 Apr, 2025 12:10 PM

Snake Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी हैरान करने वाली वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देखकर भरोसा करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला के पेट से 4 फीट...
Snake Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी हैरान करने वाली वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देखकर भरोसा करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला के पेट से 4 फीट लंबा सांप निकला। डाक्टर इस सांप को महिला के पेट से निकाल रहे है। देखिए वीडियो...
डॉक्टर भी हुए हैरान
यह वीडियो रूस के दागेस्तान इलाके का है। इसे @HowThingWork नामक एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वायरल वीडियो को लाखों लोग देख चुके है। वीडियो देखकर लोग हैरान हो रहे है और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। बताया जा रहा है कि महिला को उल्टी और बेचैनी की शिकायत हुई, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने जांच में उसके पेट में कुछ असामान्य देखा और एंडोस्कोपी करने का फैसला लिया। इसके बाद उन्होंने महिला को बेहोश किया और मूंह से एक लंबा सांप निकाला। यह 4 फीट लंबा है। जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।
देखिए वीडियो...
क्या है वीडियो की सच्चाई
इस वीडियों को लेकर हेरपेटोलॉजिस्ट्स (सांप विशेषज्ञ) और वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सांप नहीं, बल्कि अस्केरिस जीनस का एक परजीवी कृमि हो सकता है। सांप का गले से पेट तक पहुंचना शारीरिक रूप से मुश्किल है क्योंकि एसोफैगस बंद रहता है और पेट का एसिड सांप को जीवित नहीं रहने देता। फिलहाल, इस बारे में कुछ कहना मुश्किल है।