संभल की घटना पर शिवपाल यादव का रिएक्शन, बोले - प्रदेश में अमन चैन नहीं रहने देना चाहती भाजपा, जान बूझकर कराया दंगा!

Edited By Pooja Gill,Updated: 30 Nov, 2024 05:29 PM

shivpal yadav says bjp does not want peace in the state

पी के मेरठ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। शिवपाल सिंह यादव शनिवार को मुजफ्फरनगर जा रहे थे। इसी दौरान मेरठ के परतापुर क्षेत्र में काशी टोल प्लाजा पर सपा समर्थकों ने उनका स्वागत किया।...

मेरठ : यूपी के मेरठ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। शिवपाल सिंह यादव शनिवार को मुजफ्फरनगर जा रहे थे। इसी दौरान मेरठ के परतापुर क्षेत्र में काशी टोल प्लाजा पर सपा समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि संभल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दंगा कराया है और जानबूझकर कराया है।

'प्रदेश में अमन चैन नहीं रहने देना चाहती भाजपा'
शिवपाल सिंह यादव ने संभल घटना पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि संभल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दंगा कराया है और जानबूझकर कराया है। ये प्रदेश में अमन चैन नहीं रहने देना चाहते हैं। हिंदू मुस्लिम करके भारतीय जनता पार्टी के लोग हमें बांटना चाहते हैं। आजादी की लड़ाई में हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सब मिलकर लड़े थे। अब यह सभी को अलग करना चाहते हैं।

देश को बंटने नहीं देंगे - शिवपाल
सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने आगे कहा कि भाजपा सभी को अलग करना चाहती है। अगर सभी अल्पसंख्यक लोगों को यह बांटने का काम करेंगे तो ये देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी भाजपा के खिलाफ संघर्ष करेगी। उन्होंने आगे कहा कि हम आंदोलन करेंगे और देश को बंटने नहीं देंगे। उपचुनाव में शासन और प्रशासन ने वोटों की लूट की है। बेईमानी की है। इनसे लड़ेंगे। 

सपा नेताओं को किया गया नजरबंद 
बता दें कि शनिवार सुबह से पुलिस सपा नेताओं के घर के बाहर पहरा दे रही है। दरअसल, सपा का एक 15 सदस्यीय डेलिगेशन जानकारी हासिल करने संभल जाने वाला था। इससे पहले ही नेताओं को उनके घरों में हाउस अरेस्ट कर लिया गया। समाजवादी पार्टी के कई नेताओं को पुलिस द्वारा नजरबंद किया गया है। इस लिस्ट में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, लाल बिहारी यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल सहित कई नेता शामिल हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!