Edited By Pooja Gill,Updated: 14 Aug, 2023 05:25 PM

Shamli News: पाकिस्तान जेल से 14 महीने के बाद एक परिवार के तीन लोगों को रिहा किया गया है। जिन्हें जुलाई 2022 में पाकिस्तान पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यूपी के शामली जनपद निवासी नफीस अपनी पत्नी व बेटे के साथ पाकिस्तान घूमने के लिए गया था...
Shamli News (पंकज मलिक): पाकिस्तान जेल से 14 महीने के बाद एक परिवार के तीन लोगों को रिहा किया गया है। जिन्हें जुलाई 2022 में पाकिस्तान पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यूपी के शामली जनपद निवासी नफीस अपनी पत्नी व बेटे के साथ पाकिस्तान घूमने के लिए गया था। जहां पर उधर से आते हुए पाकिस्तान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के चलते नफीस व उनकी पत्नी और एक बेटे को गिरफ्तार कर लिया था।

मिली जानकारी के मुताबिक नफीस व उनकी पत्नी और बेटे को पिछले 14 माह पहले पाकिस्तान की जेल में बंद किया गया था। जिन्हें अब अपराध न साबित होने के बाद रिहा कर दिया गया है। नफीस व उसका परिवार बाघा बॉर्डर से अपने वतन में प्रवेश कर चुके हैं। शामली प्रशासन के सहयोग से नफीस के परिजन वाघा बॉर्डर से उनकी पत्नी और बेटे को लेकर घर वापस आ रहे हैं। नफीस उनकी पत्नी और बेटे की रिहाई के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।
यह भी पढ़ेंः 'कर्ज और सांड के हमले का दर्द बर्दाश्त नहीं होता'...CM योगी और PM मोदी के नाम सुसाइड नोट लिख किसान ने दी जान

पीड़ित के बेटे मुनीर ने बताया कि उनके पिता नफीस व उनकी पत्नी व एक भाई सन 2022 में जुलाई के महीने में पाकिस्तान घूमने के लिए गए थे।जहां पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। दरअसल, नफीस शामली के नोकुआं रोड के रहने वाले हैं। नफीस के पांच बेटे हैं, जिनमें से एक बेटा नफीस के साथ पाकिस्तान जेल में बंद था। अब तीनों को पाकिस्तान सरकार द्वारा रिहा कर दिया गया है और अपने देश वापस भेज दिया है। डीएम रविन्द्र कुमार सिंह के आदेश पर प्रशासन की एक टीम परिवारजनों के साथ वाघा बॉर्डर पर पहुंची। जहां पर उन्होंने नफीस और उनकी पत्नी व बेटे को सुपुर्दगी में ले लिया है। करीब 7 घंटे के बाद नफीस शामली अपने निवास पर पहुंचेगा।