Edited By Pooja Gill,Updated: 13 Apr, 2025 12:25 PM

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक और मासूम दरिंदगी का शिकार हुई है। चार साल की मासूम बच्ची को एक दरिंदा टाॅफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया...
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक और मासूम दरिंदगी का शिकार हुई है। चार साल की मासूम बच्ची को एक दरिंदा टाॅफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसे अपनी अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी ने मासूम से दुष्कर्म कर उसे झोपड़ी में फेंक दिया।
टाॅफी दिलाने का दिया लालच
जानकारी के मुताबिक, यह मामला मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर रहने वाले एक पिता ने शिकायत की है कि उनकी चार साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मासूम घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां रहने वाले एक युवक ने उसे टाॅफी दिलाने का लालच दिया और अपने साथ ले गया। वो उसे अपने साथ झोपड़ी में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
दरिंदगी के बाद फरार हुआ आरोपी
बच्ची के साथ दरिंदगी कर आरोपी फरार हो गया और बच्ची को झोपड़ी में ही फेंक गया। बच्ची जोर-जोर से रो रही थी, तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन बच्ची को साथ लेकर थाने पहुंचे। बच्ची का मेडिकल कराकर इलाज किया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने मुआयना किया और जांच में जुट गई। पुलिस ने आरोपी के रिश्तेदारों से पूछताछ की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।