वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का निधन, CM योगी और मायावती ने व्यक्त किया शोक

Edited By Deepika Rajput,Updated: 08 Sep, 2019 04:28 PM

senior lawyer ram jethmalani passed away

देश के मशहूर वकील व पूर्व कानून मंत्री राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद रविवार की सुबह निधन हो गया। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।

लखनऊः देश के मशहूर वकील व पूर्व कानून मंत्री राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद रविवार की सुबह निधन हो गया। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री योगी ने लिखा कि 'देश के कानूनी रूप से विख्यात और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुःख हुआ। मेरे विचार और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।'

वहीं मायावती ने कहा कि प्रख्यात वकील व देश की जानी-मानी हस्तियों में एक और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी के निधन की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार व मित्रों के प्रति गहरी संवेदना। एक बेबाक व मुखर व्यक्तित्व के रूप में लोग उन्हें हमेशा याद करते रहेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!