हैवानियत; 4 साल की बच्ची से 70 साल के शख्स ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Pooja Gill,Updated: 14 May, 2024 02:38 PM

savagery 70 year old man raped a 4 year

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक चार साल की बच्ची से 70 साल के शख्स ने दरिंदगी की है। उसने मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है...

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक चार साल की बच्ची से 70 साल के शख्स ने दरिंदगी की है। उसने मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी होने पर परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, यह घटना बदायूं के उझानी कोतवाली इलाके की है। यहां पर सोमवार शाम करीब 7:30 बजे 70 वर्षीय टीकाराम बच्ची को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची चीखने चिल्लाने लगी। तभी लोगों ने उसे देख लिया। मौके पर ही उसे पकड़ लिया। जानकारी होने पर बच्ची के परिजन भी वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस ने आरोपी टीकाराम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने खुद को बताया निर्दोष
आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। हालांकि आरोपी खुद को निर्दोष बता रहा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। कुछ लोगों ने उसे ऐसा करते देखा था। इससे पुलिस ने उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ेंः Meerut News: इंसानियत हुई शर्मसार, इलाज के अभाव में तड़पता रहा मरीज, वीडियो वायरल
​​​​​​​सूबे की सरकार जहां एक तरफ मेडिकल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का दवा कर रही है, लेकिन धरातल पर सरकार के ये दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। इसकी बानगी मेरठ में देखने को मिल रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि मरीज़ के शरीर से खून बह रहा है और जमीन पर पड़ा इलाज के आभाव में तड़प रहा है, लेकिन उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है, जबकि इस मरीज के पास में डॉक्टर भी मौजूद है लेकिन कोई भी इस व्यक्ति का इलाज करने की ज़हमत नही उठा रहा है ।

 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!