Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 25 Dec, 2020 06:19 PM
केंद्र सरकार के कृषि बिल को लेकर किसानों का आंदोलन बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच राजनीतिक दल भी अपनी रोटी सेंकते नजर आ रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में
मुजफ्फरनगर: केंद्र सरकार के कृषि बिल को लेकर किसानों का आंदोलन बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच राजनीतिक दल भी अपनी रोटी सेंकते नजर आ रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार बुढाना विधानसभा के ग्राम करौदा महाजन में पूर्व चैयरमेन नरेंद्र सिंह के आवास पर एक किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने किसानों कानून के विषय में बताया।
बता दें कि त्यागी ने अलाव जलाकर किसानों को कानून के विषय में खरड़ फुगाना,खेड़ा मस्तान,डूंगर,सरनावली आदि सभी गांवों के किसानों को संबोधित किया। इसके साथ ही किसानों के लिए केंद्र की सरकार द्वारा बनाये गए काले कानून के बारे में लोगों को जागरूक किया ओर तीनों बिल के दुष्परिणाम भी बताए।