Edited By Ramkesh,Updated: 07 Jul, 2026 03:47 PM

पंजाब केसरी ग्रुप के प्रधान संपादक पद्मश्री विजय चोपड़ा जी की पत्नी स्वर्गीय स्वदेश चोपड़ा की आज 11 वी पुण्यतिथि है, ऐसे में देशभर के कई जिलों में निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसके तहत संगम नगरी प्रयागराज के यमुनापार स्तिथ कर्मा हॉस्पिटल...
प्रयागराज (सैय्यद आकिब रज़ा): पंजाब केसरी ग्रुप के प्रधान संपादक पद्मश्री विजय चोपड़ा जी की पत्नी स्वर्गीय स्वदेश चोपड़ा की आज 11 वी पुण्यतिथि है, ऐसे में देशभर के कई जिलों में निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसके तहत संगम नगरी प्रयागराज के यमुनापार स्तिथ कर्मा हॉस्पिटल में भी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस निशुल्क स्वास्थ शिविर में 58 मरीज़ों ने शहर के 3 बड़े डॉक्टर की टीम की अगुवाई में इलाज करवाया साथ ही साथ सभी मरीजों को दवाई वितरण भी गई।

इस निशुल्क जांच शिविर में जिले के प्रसिद्ध एमडी डॉक्टर एम आई खान, डॉ अंजनेय शुक्ला और डॉ श्रद्धा सिंह द्वारा शुगर ,टीबी, दमा एवं श्वास रोग का इलाज किया गया। इस दौरान उपचार के उपरांत मरीजों की कई तरह की जांच भी की गई जिसमें खून की जांच, बीपी , शुगर , ऑक्सीजन लेवल की जांच शामिल थी। निशुल्क हेल्थ कैंप से एक तरफ जहां मरीजों ने पंजाब केसरी समूह और डॉक्टर की टीम का धन्यवाद दिया तो वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर्स ने भी इस तरह के शिविर को लेकर के आभार व्यक्त किया।

कर्मा हॉस्पिटल के निदेशक एमबीबीएस एमडी डॉक्टर एम आई खान और एमडी डॉ अंजनेय शुक्ला ने कहा कि आज का दिन उनके लिए यादगार दिन है क्योंकि पंजाब केसरी के द्वारा उनको मानवता करने का अवसर प्राप्त हुआ है। श्रीमती स्वदेश चोपड़ा को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया है और आगे भी इसी तरह के निशुल्क कैंप चलाया जाए इसका भी आश्वासन दिया है।

आपको बता दे दरअसल आज 7 जुलाई को पंजाब केसरी ग्रुप के प्रधान संपादक पद्मश्री विजय चोपड़ा जी की पत्नी स्वर्गीय स्वदेश चोपड़ा जी की पुण्यतिथि है। इस मौके पर पंजाब केसरी ग्रुप ने मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प के माध्यम से गरीबों व जरूरतमंद लोगों का इलाज व दवाई वितरण की गई। यह निशुल्क स्वास्थ शिविर आज प्रयागराज के कर्मा हॉस्पिटल रोड में सुबह 10 से 2 बजे तक लगाया गया जिसमें 58 लोगो ने अपना निशुल्क इलाज करवाया।