दो महिलाओं की हत्या...फिर शवों के साथ रेप, आरोपी पर रासुका के तहत कार्रवाई

Edited By Imran,Updated: 19 Aug, 2024 02:13 PM

rasuka against person involved in with dead bodies

यहां के जिला प्रशासन ने दो महिलाओं की हत्या करने और उनके शवों के साथ यौन कृत्य में लिप्त रहने में शामिल होने के आरोपी एक व्यक्ति के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बाराबंकी: यहां के जिला प्रशासन ने दो महिलाओं की हत्या करने और उनके शवों के साथ यौन कृत्य में लिप्त रहने में शामिल होने के आरोपी एक व्यक्ति के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अखिलेश नारायण सिंह ने कहा कि पिछले साल बाराबंकी जिले के रामसनेही घाट थाना क्षेत्र में महिलाओं की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए अमरेंद्र रावत (26) के खिलाफ शनिवार को रासुका लगाया गया। पुलिस ने कहा कि पिछले साल मई में उस पर गैंगस्टर कानून के तहत भी मामला दर्ज किया गया था। सिंह ने कहा कि अपराध की जघन्य प्रकृति को देखते हुए रासुका के तहत मामला दर्ज किया गया है जिससे आरोपी को जमानत मिलना मुश्किल हो जाएगा।

 उन्होंने आगे कहा, ‘‘रावत ने हमारे सामने महिलाओं की हत्या करने और फिर शवों के साथ यौन कृत्य करने की बात कबूल की है।'' पुलिस के मुताबिक, 29 दिसंबर, 2022 को रामसनेही घाट थाना क्षेत्र के पास के जंगल में एक 60 वर्षीय महिला का गला कटा और क्षत-विक्षत शव पाया गया था। सिंह ने कहा, ‘‘जांच के दौरान पाया गया कि महिला की हत्या के बाद बलात्कार किया गया था।'' उन्होंने यह भी बताया कि दिसंबर 2022 में इसी तरह की एक अन्य घटना इसके पहले सामने आई थी। पुलिस ने बताया कि रावत को पिछले साल जनवरी में पकड़ा गया जब वह निकटवर्ती अयोध्या जिले में एक अन्य बुजुर्ग महिला की हत्या करने की फिराक में था।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!