Double Murder; घर में सो रही महिला और पांच वर्षीय नातिन की सिर कूचकर हत्या, फैली सनसनी

Edited By Pooja Gill,Updated: 11 Jan, 2025 01:33 PM

double murder woman and five year old granddaughter

Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। यहां पर शुक्रवार रात घर के बाहर घेर में सो रही महिला और उसकी पांच साल की नातिन की सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई...

Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। यहां पर शुक्रवार रात घर के बाहर घेर में सो रही महिला और उसकी पांच साल की नातिन की सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई। आज सुबह खून से लथपथ दोनों के शव मिले। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी।

जानिए पूरी घटना 
यह घटना बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के हयातनगर गांव की है। यहां के निवासी विजय की मां मीना (50 वर्ष) और बेटी कल्पना (5 वर्ष) घर से 200 मीटर दूरी पर घेर में शुक्रवार रात सोई थीं। परिवार के अन्य लोग घर में सो रहे थे। देर रात किसी समय हत्यारे ने सोते समय चारपाई पर ही दादी व नातिन के सिर पर मुकरी (वजनदार वस्तु) से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी। शनिवार सुबह जब मीना, नातिन के साथ घर नहीं पहुंची, तब मीना की बेटी उन्हें देखने घेर में पहुंची। जहां दोनों के शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़े थे। पास में ही खून से सनी मुकरी भी पड़ी मिली। शवों को देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

जांच में जुटी पुलिस 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटना की जानकारी जुटाने में जुट गए।  परिजनों से रंजिश के बारे में जानकारी ली, लेकिन अभी परिजनों ने किसी से भी रंजिश होने से इनकार किया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। अभी वजह नहीं पता चल पाई। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!