रामपुर: सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने EC से की चुनाव रद्द करने की मांग, कहा- BJP की जीत खाकी को मुबारक

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 09 Dec, 2022 04:04 PM

rampur sp candidate asim raja demanded ec to cancel

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान का रामपुर का राजनीतिक किला 45 साल बाद ढह गया है। इसे रामपुर की राजनीति में आजम युग की समाप्ति के तौर पर भी देखा जा रहा है। इस चुनाव के नतीजे पर सबकी...

रामपुर: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान का रामपुर का राजनीतिक किला 45 साल बाद ढह गया है। इसे रामपुर की राजनीति में आजम युग की समाप्ति के तौर पर भी देखा जा रहा है। इस चुनाव के नतीजे पर सबकी नजरें टिकी हुई थी। इसी कड़ी में रामपुर विधानसभा उपचुनाव में BJP की जीत पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम राजा ने कहा कि जीत खाकी वर्दी को मुबारक।

BJP की जीत को आसिम राजा ने खाकी वर्दी की जीत बताया
सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने पुलिस प्रशासन पर चुनाव कैपचरिंग का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से चुनाव रद्द करने की मांग की है। आसिम राजा ने कहा शहर में इलेक्शन कब हुआ एक्शन रद्द होगा इलेक्शन कमीशन से मांग की है कि यह चुनाव रद्द होना चाहिए। आसीम राजा ने रामपुर विधानसभा उपचुनाव में BJP की जीत के बाद पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। चुनाव आयोग से उन्होंने मांग की है कि इस चुनाव को रद्द किया जाए। उनका कहना है कि शहर में वोट डालने से रोका गया। वही रामपुर विधानसभा उपचुनाव में BJP की जीत को आसिम राजा ने खाकी वर्दी की जीत बताया है।

सवा दो लाख वोटरों को वोट नहीं डालने दिया गया- आसिम राजा
आसिम राजा का कहना है शहर के सवा दो लाख वोटरों को वोट नहीं डालने दिया गया। सवा दो लाख में से मात्र 45000 वोट ही डाला गया है पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कुछ बूथों पर पुलिस ने खुद ही वोट डाला है। आसिम राजा ने कहा कि रामपुर के लोगों को वोट नहीं डालने दिया गया। उनको घरों से नहीं निकलने दिया गया। गली-गली पुलिस ने आतंक मचाया। मतदाताओं की पर्चीया फाड़ी गई। आसिम राजा ने कहा मतगणना के शहर क्षेत्र के 20 राउंड तक समाजवादी पार्टी हमेशा से 50000 से बढ़त बनाती है, लेकिन इस बार केवल 5000 से बढ़त बनाई इसका कारण है कि वोट नहीं डालने दिया गया।

मुसलमान भाईयो के मन में योगी सरकार पर विश्वास दिखा- आकाश सक्सेना
रामपुर के नवनिर्वाचित BJP विधायक आकाश सक्सेना ने उनके आरोपों पर कहा उनका हर स्टेटमेंट स्क्रिप्टेड होता है आकाश सक्सेना ने कहा आज से नए रामपुर की शुरुआत होगी। आकाश सक्सेना ने जीतने के बाद कहा कि आज के रिजल्ट से साफ हो गया है कि रामपुर का ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश का मुसलमान योगी सरकार में सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर रहा है। आज के परिणाम से रामपुर के मुसलमान भाईयो के मन में योगी सरकार पर विश्वास दिखा है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!