यूपी के बागपत आश्रम से राम रहीम का ऑनलाइन सत्संग, बीजेपी नेताओं का लगा तांता... करनाल की मेयर बोलीं- पिताजी आशीर्वाद बना रहे

Edited By Imran,Updated: 20 Oct, 2022 03:39 PM

ram rahim s online satsang from baghpat ashram in up bjp leaders

बागपत: चालिस दिन के पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद रेप के आरोपी राम रहीम अपने आश्रम से ऑनलाइन सत्संग कर रहा है। इस सत्संग में बड़ी संख्या में BJP नेता शामिल हुए। सबसे ज्यादा चर्चा  BJP की मेयर रेणु बाला गुप्ता की हो रही है।

बागपत: चालिस दिन के पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद रेप के आरोपी राम रहीम अपने आश्रम से ऑनलाइन सत्संग कर रहा है। इस सत्संग में बड़ी संख्या में BJP नेता शामिल हुए। सबसे ज्यादा चर्चा  BJP की मेयर रेणु बाला गुप्ता की हो रही है। जो सत्संग में वीडियो कॉल से जुड़ी और राम रहीम को पिताजी कहकर संबोधित करने के साथ ही अपने ऊपर आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की।

पंचायत चुनाव के दौरान पैरोल पर बाहर निकला है राम रहीम
आपको बता दे कि इस वक्त हरियाणा में पंचायत चुनाव होने है। इस समय में राम रहीम के बाहर आने पर पंचायत पद के उम्मीदवार राम रहीम के दरबार में हाजिरी लगा रहे है। हरियाणा के कई जिलों में राम रहीम अपना प्रभुत्व रखता है। जिसकी वजह से छोटे नेता से लेकर बड़े नेता तक सब उसके सामने नतमस्तक है।  इसके साथ ही करनाल में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की विधानसभा सीट भी है। हरियाणा सरकार ने गुरमीत राम रहीम को पैरोल मिलने को 'रूटीन प्रक्रिया' कहा है। बता दें कि हरियाणा की आदमपुर सीट पर 3 नवंबर को चुनाव होना है। ये इलाका हिसार जिले में आता है और यहां राम रहीम का अच्छा प्रभाव है।

PunjabKesari

BJP की मेयर बोली- पिताजी आप करनाल आकर जिले को आगे बढ़ाएं

इस सत्संग में  शामिल होने वाले नेताओं में करनाल नगर निगम की मेयर रेणु बाला गुप्ता, बीजेपी जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, डिप्टी मेयर नवीन कुमार और सीनियर डिप्टी मेयर राजेश कुमार शामिल थे। इसी दौरान मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा  "पिताजी आपका आशीर्वाद बना रहे. और पहले भी आप करनाल आए थे और स्वच्छता का संदेश जो आपने दिया था, उससे करनाल आगे बढ़ा है. और आगे भी आप आकर करनाल को आगे बढ़ाएं" इस बात पर राम रहीम ने मुस्कुराते हुए बोला कि आप सभी को बहुत आशीर्वाद. आप सब जिम्मेदार लोग पूरे देश को चमकाएं और आगे लेकर जाएं।

अपनी अपनी आस्था है
गुरमीत राम रहीम से आशीर्वाद लेने के मामले में जब हरियाणा के बड़े नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जब मीडिया ने सवाल किया तो उन्होने इसे व्यक्तिगत आस्था बता कर पल्ला झाड़ लिया। वही विपक्षी नेताओं ने इस बात पर हल्ला बोला है और कहा कि भाजपा का चरित्र उजागर हो गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!