Holiday: यूपी में महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने मानी सरकारी कर्मचारियों की डिमांड

Edited By Imran,Updated: 10 Oct, 2024 06:14 PM

public holiday declared on mahanavami in up

उत्तर प्रदेश सरकार ने 11 अक्टूबर को ‘नवमी' के मौके पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पति को यहां यह जानकारी दी। सूचना निदेशक शिशिर ने एक बयान में बताया, “विभिन्न संगठनों की मांग पर ध्यान देते हुए शुक्रवार को नवमी के...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने 11 अक्टूबर को ‘नवमी' के मौके पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पति को यहां यह जानकारी दी। सूचना निदेशक शिशिर ने एक बयान में बताया, “विभिन्न संगठनों की मांग पर ध्यान देते हुए शुक्रवार को नवमी के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 अक्टूबर को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्देश दिया।” 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को इस बार महानवमी का अवकाश नहीं मिल रहा था। नवदुर्गा की अष्टमी और महानवमी को लेकर हुए कन्फ्यूजन के चलते सरकार ने गजट में महानवमी की छुट्टी शनिवार 12 अक्टूबर को घोषित की थी। जबकि शास्त्रीय गणना के मुताबिक नवमी 11 अक्टूबर को है। ऐसे में राज्य के आठ लाख कर्मचारियों की एक छुट्टी का नुकसान हो रहा था। जिसको लेकर अलग-अलग कर्मचारी संगठन सरकार से गुहार लगा रहे थे।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से महानवी के उपलक्ष्य में 11 अक्टूबर को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!