डबल इंजन की सरकार पर जनता ने जताया विश्वास, 6 साल में 60 साल से ज्यादा विकास के हुए कार्य

Edited By Ramkesh,Updated: 24 Mar, 2023 07:29 PM

public expressed faith in double engine government in up

योगी सरकार 2.0 का पहला साल 25 मार्च को पूरा होगा। प्रदेश भर में सरकार और भाजपा इसे उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाएंगे। इस दिन योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में लगातार 6 साल 6 दिन तक मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड बनाएंगे। मुख्यमंत्री प्रदेश मुख्यालय में...

लखनऊ: योगी सरकार 2.0 का पहला साल 25 मार्च को पूरा होगा। प्रदेश भर में सरकार और भाजपा इसे उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाएंगे। इस दिन योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में लगातार 6 साल 6 दिन तक मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड बनाएंगे। मुख्यमंत्री प्रदेश मुख्यालय में अपने दूसरे कार्यकाल के पहले साल की उपलब्धियां बताएंगे।

- 2200 दिन में योगी सरकार ने रचे कई इतिहास

- किसान, हर खेत को पानी, रोशन प्रदेश और निवेश को मिली रफ्तार।

- संकल्प पत्र के 130 वादों में 110 को बजट में दी जगह।

- गन्ना किसानों का 2 लाख 2 हज़ार करोड़ रुपए किया गन्ना मूल्य भुगतान।

- ग्लोबल इंवेस्टर समिट का आयोजन,  लगभग 34 लाख करोड़ से ज्यादा के मिले निवेश प्रस्ताव।

- युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रदेश भर में लोन मेला का हुआ आयोजन।

- बंदियों के जीवन में बदलाव लाने के लिए यूपी सरकार का नया जेल मैनुअल आया।

- 2200 दिन के अंदर साढ़े 5 लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी।

- 2200 दिन के अंदर गैंगस्टर एक्ट में 90 अरब 22 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्तियां की जब्त।

- धार्मिक स्थलों से 86,785 लाउडस्पीकर हटाए गए, 68 हजार से अधिक लाउडस्पीकरों की ध्वनि की गई कम

- प्रदेश के 7 जनपदों में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू

- देवबंद, बहराइच, अलीगढ़, कानपुर सहित अन्य जनपदों में एटीएस की नई फील्ड यूनिट

- पीएम किसान सम्मान निधि से 2.60 करोड़ किसानों को 52190 करोड़ रुपये हस्तांतरित।

- बाढ़ से बचाव के लिए 266 परियोजनाएं पूर्ण।

- 36 सिंचाई परियोजना पूर्ण,23.04 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता सृजित।

- जिला सहकारी बैंकों के माध्यम से 8091 करोड़ का फसली ऋण वितरित।

- 13 सहकारी बैंकों की नई शाखाएं खोली गई।

- निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए 6484 गोआश्रय स्थलों की स्थापना और 1073695 गोवंश संरक्षित

- सभी जनपदों में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना लागू।

- निराश्रित महिला, वृद्धावस्था और दिव्यांगजन पेंशन के अंतर्गत 98.28 लाख लाभार्थियों को पेंशन।

- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 2,25,689 जोड़ों का विवाह, अनुदान राशि 35 हजार से बढ़ाकर 51 हजार हुई।

- पूर्वदशम अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना में 55 लाख से ज्यादा छात्रों छात्रवृत्ति हस्तांतरित।

- दशमोत्तर अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना में 58 लाख से ज्यादा छात्रों छात्रवृत्ति हस्तांतरित।

-पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना में पिछड़े वर्ग के 38 लाख से ज्यादा छात्रों छात्रवृत्ति हस्तांतरित।

- 11 लाख से अधिक दिव्यांगजनों को दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान।

- 15 करोड़ गरीबों को 7741 करोड़ के व्यय भार से 35 किग्रा खाद्यान्न का निशुल्क वितरण।

- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 1.75 करोड़ से अधिक परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन।

- 219 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद कर 40,159 करोड़ का किसानों को भुगतान।

- 345 लाख मीट्रिक टन धान क्रय कर 63,512 करोड़ का भुगतान।

- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में 14.86 लाख, निराश्रित महिला पेंशन योजना में 32.62 लाख पात्र लाभांवित।

- राज्य आजीविका मिशन के अंतर्गत 72.69 लाख से अधिक ग्रामीण महिलाओं को 693663 स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया।

- 341 किमी लंब पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, 296 किमी लंबा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे संचालित

YEIDA क्षेत्र में 439.40 करोड़ से मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 173386 लोगों का प्रशिक्षण

83 हजार ओडीओपी कारीगरों को प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरित

1.90 लाख हस्तशिल्पियों, कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों को 16 हजार करोड़ का ऋण वितरित

1,21,324 मजरों का विद्युतीकरण, एक करोड़ 58 लाख घरों का विद्युत संयोजन

निजी नलकूप कनेक्शन देने में डार्क जोन में लगे प्रतिबंध को हटाने से एक लाख किसान लाभान्वित

निजी नलकूप के बिजली बिलों में 100 प्रतिशत की छूट

सौर ऊर्जा नीति-2022 के तहत 5 वर्षों में 22000 मेगावाट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य

गोरखपुर में कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट की स्थापना

ग्रेटर नोएडा में उत्तर भारत का पहला हाइपर स्केल डाटा सेंटर प्रारंभ

उत्तर प्रदेश 5 अंतरराष्ट्रीय और 16 घरेलू हवाई अड्डों के साथ 21 एयरपोर्ट वाला राज्य बनने की ओर अग्रसर

प्रदेश के एयरपोर्ट्स से 80 गंतव्यों के लिए वायु सेवा की सुविधा उपलब्ध

प्रधानमंत्री आवास योजना ( शहरी) में 17 लाख 62 हजार आवासों का निर्माण

PM स्वनिधि योजना में रेहड़ी/पटरी लगाने वाले 10,33,132 स्ट्रीट वेंडर्स को 1190 करोड़ का ऋण

नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर व आगरा में मेट्रो रेल सेवा प्रारंभ

प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर निकाय में अमृत वन की स्थापना

150 नई बीएस-6 बसे बेड़े में शामिल, 84 बस स्टेशनों का सौंदर्यीकरण

प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण और शहरी)में 52.50 लाख आवासों का निर्माण स्वीकृति

 कानून व्यवस्था सेक्टर में योगी सरकार ने किए ये काम 

-लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, कानपुर नगर, वाराणसी, आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था।

-गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत 90 अरब 22 करोड़ 93 लाख की चल अचल संपत्तियों का जब्तीकरण।

-माफिया एंव अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित 2819 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त।

-175 दुर्दांत अपराधी मुठभेड़ में मारे गए और 15885 इनामी अपराधियों को जेल।

-पॉक्सो अधिनियम और महिला अपराध के तहत 7276 अपराधियों को सजा। पॉक्सो एवं महिला संबंधी अपराधों में ई-प्रॉसीक्यूशन में पूरे देश में प्रथम स्थान।

-एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं में सजा दिलाने में 59.1 प्रतिशत की दर से देश में प्रथम

-प्रदेश में 114 नए थाने, 163 नई चौकियां, 6 नए महिला पुलिस थाने, 4 नए आर्थिक अपराध ईकाई थाने, 16 नए साइबर क्राइम थाने सर्तकता अधिष्ठान की 10 नई शाखा

- प्रदेश के 1518 थानों में कुल 15130 महिला पुलिस कर्मियों को नियुक्त करते हुए 10378 महिला बीटों का आवंटन।

-अयोध्या में एसटीएफ की इकाई गठित

-देवबंद, बहराइच, अलीगढ़, कानपुर सहित कई अन्य जनपदों में एटीएस की नई फील्ड यूनिट गठित

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!