‘आप’ ने उत्तर प्रदेश में 1000 स्थानों पर तिरंगा शाखा की शुरुआत की

Edited By PTI News Agency,Updated: 01 Jul, 2022 08:30 PM

pti uttar pradesh story

लखनऊ, एक जुलाई (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में एक हजार स्थानों पर एक साथ तिरंगा शाखा की शुरुआत की।

लखनऊ, एक जुलाई (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में एक हजार स्थानों पर एक साथ तिरंगा शाखा की शुरुआत की।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य और उप्र के प्रभारी संजय सिंह ने शुक्रवार को यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार तिरंगा शाखा की शुरुआत तिरंगे के सामने राष्ट्रगान के बाद भारतीय संविधान के रचयिता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान आंबेडकर के जीवन और उनके द्वारा किये गए कार्यों पर चर्चा हुई।
संजय सिंह ने कहा कि हम लोग प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं और साथ ही संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हैं। उन्होंने भारतीय संविधान के विभिन्न पहलुओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस मुल्क की व्यवस्था किसी के फरमान से नहीं, बल्कि डॉ. भीम राव आंबेडकर द्वारा बनाये गए भारतीय संविधान से चलेगी।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ऐसे कई मौके सामने आ चुके हैं, जब हमें महसूस हुआ कि भारत का संविधान, भारत का लोकतंत्र और भारत की सामाजिक व्यवस्था खतरे में है। लेकिन यह बाबा साहब द्वारा बनाया गया संविधान ही था जिसने भारत के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल तो आते-जाते रहेंगे, लेकिन बाबा साहब ने संविधान लिख कर पहले ही बता दिया कि यह देश किस व्यवस्था और किन कानूनों से चलेगा।
इस दौरान संजय सिंह ने भारतीय संविधान के प्रस्तावना को पढ़ा, जिसे वहां उपस्थित अन्य लोगों ने भी दोहराया। इस मौके पर आशुतोष सिंगर, सभाजीत सिंह, जनक प्रसाद व अन्य पार्टी पदाधिकारियों के अलावा शाखा प्रमुख भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने पिछले माह घोषणा की थी कि पार्टी लोगों को उनके कर्तव्य की याद दिलाने और लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश में अपनी 'तिरंगा शाखाओं' की शुरुआत आगामी एक जुलाई से करेगी।
संजय सिंह ने यह घोषणा करते हुए बताया था कि ये शाखाएं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं से काफी अलग होंगी। तिरंगा शाखा कट्टर देशभक्तों की शाखा होगी। इनका उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना और लोगों को उनके राष्ट्रीय कर्तव्य की याद दिलाना है।
उन्होंने बताया था कि इन शाखाओं की शुरुआत आगामी एक जुलाई को होगी और प्रदेश में अगले छह महीनों के अंदर ऐसी 10 हजार शाखाओं का गठन किया जाएगा।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!