Edited By PTI News Agency,Updated: 22 Jun, 2022 01:08 AM

लखनऊ, 21 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार रात एक ट्वीट में कहा, "झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद हेतु राजग का प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई।"
उन्होंने इसी ट्वीट में कहा, "जनजातीय समाज से आने वालीं मुर्मू जी का इस हेतु चयन 'नए भारत' में 'सबका साथ-सबका विकास' के प्रति कटिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।"
गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में मुर्मू का नाम राजद की ओर से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के तौर पर घोषित किया। मुर्मू अगर राष्ट्रपति का चुनाव जीती तो वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली जनजातीय महिला होंगी।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।