30 जून को बरेली आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मिू, सुबह चार से शाम चार बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

Edited By Purnima Singh,Updated: 29 Jun, 2025 02:34 PM

president draupadi murmu will be in bareilly tomorrow

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून को उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में  दौरे पर आ रही हैं। महामहिम कल भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान ( IVRI ) के 11 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और वेटनरी रिसर्च मेधावियों को मेडल से नवाजेंगी....

बरेली (जावेद खान) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून को उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में  दौरे पर आ रही हैं। महामहिम कल भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान ( IVRI ) के 11 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और वेटनरी रिसर्च मेधावियों को मेडल से नवाजेंगी। बरेली प्रशासन ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। राष्ट्रपति के आगमन के दौरान एयरपोर्ट से आईवीआरआई तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा और वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से गुजारा जाएगा।

पुलिस-प्रशासनिक अमले ने आईवीआरआई पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप दे दिया है। दिल्ली-लखनऊ से सुरक्षा टीमें भी बरेली पहुंच गई हैं। आईवीआरआई में 35 साल बाद राष्ट्रपति दौरा तय हुआ है। इससे पहले तत्कालीन राष्ट्रपति आर. वेंकटरमण ने आईवीआरआई बरेली के दीक्षांत समारोह में शिरकत की थी। राष्ट्रपति के द्रोपदी मुर्मू के सोमवार को बरेली दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं।

एडीजी रमित शर्मा, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, डीआईजी अजय साहनी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्या, एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ सिटी पंकज श्रीवास्तव ने आईवीआरआई में सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। डीएम अविनाश सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान शहर के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा ताकि सुरक्षा व्यवस्था और यातायात सुचारु रह सके। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के समय बारिश से दिक्कत न हो, इसे देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके अलावा सड़कों पर जानवरों को रोकने की व्यवस्था नगर निगम से की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!