Edited By PTI News Agency,Updated: 31 Jul, 2020 09:07 PM
मुजफ्फरनगर,31 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 39 कैदियों सहित 45 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में उपचाररत मरीजों की संख्या बढ़कर 203 हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के अनुसार सात और मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक कुल 612 मरीज ठीक हो चुके हैं।
संक्रमित पाए गए 45 लोगों को कोविड देखभाल केंद्र और विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।