लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की तैयारियां पूरी, यूपी की 14 सीटों पर कल होगा मतदान

Edited By Ramkesh,Updated: 19 May, 2024 05:52 PM

preparations for the fifth phase of lok sabha elections completed

लोक सभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को आठ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 49 संसदीय सीटों और ओडिशा विधानसभा के दूसरे चरण के लिये 35 सीटों पर सोमवार को सुचारू रूप से मतदान कराने के लिये आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। चुनाव आयोग ने...

लखनऊ: लोक सभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को आठ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 49 संसदीय सीटों पर सोमवार को सुचारू रूप से मतदान कराने के लिये आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक कराया जायेगा। उत्तर प्रदेश में 14 सीटों पर सोमवार को मतदान होगा, इसमें मोहनलालगंज (सु.), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन (सु.), झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (सु.), बाराबंकी (सु.), फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा शामिल हैं। इसमें से 10 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं।

4 लोकसभा सीटों और एक विधानसभा सीटों पर होगा चुनाव 
आप को बता दें कि  पांचवें चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह व स्मृति ईरानी समेत जहां पांच केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी भी मतदाताओं की कसौटी पर होंगे। उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण में 14 लोकसभा सीटों और एक विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-लखनऊ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी-अमेठी, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर-मोहनलालगंज, केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा-जालौन, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति-फतेहपुर लोकसभा सीट पर चुनावी मुकाबले में हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। गांधी के सामने भाजपा ने राज्‍य सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को फिर मौका दिया है जो यहां 2019 में सोनिया गांधी से पराजित हो गये थे।

पांचवे चरण में 144 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदान को सकुशल, निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए रविवार को मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए पांचवें चरण के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को समय से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के निर्देश दिये गये हैं। पांचवें चरण में 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मोहनलालगंज (आरक्षित), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन (आरक्षित), झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (आरक्षित), बाराबंकी (आरक्षित), फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा लोकसभा सीटें आती हैं। इसमें से 10 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं और चार सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। रिणवा ने बताया कि पांचवे चरण में 144 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

दो करोड़ 68 लाख से अधिक मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का करेंगे फैसला
वहीं, लखनऊ जिले की लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दो करोड़ 68 लाख से अधिक मतदाता इन उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। इस चरण में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' से कांग्रेस ने रायबरेली में गांधी के अलावा अमेठी से केएल शर्मा, बाराबंकी (आरक्षित) से तनुज पुनिया और झांसी से प्रदीप जैन 'आदित्य' को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, बाकी सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मुकाबला लखनऊ मध्य से मौजूदा सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा से है।

ईरानी को टक्‍कर देने के लिए किशोरी लाल शर्मा को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी 
अमेठी संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में हैं, जिन्होंने 2019 में राहुल गांधी को पराजित कर यह सीट जीती थी। ईरानी को टक्‍कर देने के लिए कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा है। कैसरगंज लोकसभा सीट पर मुकाबला पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बेटे भाजपा के करण भूषण सिंह और सपा के भगत राम के बीच है वहीं गोंडा में भाजपा के कीर्ति वर्धन सिंह को सपा की श्रेया वर्मा से टक्कर मिल रही है। फैजाबाद (अयोध्या) में भाजपा के लल्‍लू सिंह का मुकाबला सपा के अवधेश प्रसाद से है।

हमीरपुर में भाजपा से तीसरी बार किस्मत आजमा रहे मौजूदा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल की राह रोकने के लिए सपा ने अजेंद्र सिंह लोधी को मैदान में उतारा है। इन सभी सीटों पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार भी मुकाबले में टक्‍कर दे रहे हैं। बांदा में मुख्य चुनावी मुकाबला तीसरी बार चुनाव लड़ रहे आरके सिंह पटेल और सपा की कृष्णा देवी पटेल के बीच है। लोकसभा जीत की हैट्रिक पर नजर गड़ाए विनोद कुमार सोनकर का मुकाबला कौशांबी (आरक्षित) सीट पर सपा नेता इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज से है। लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट के लिए कल उपचुनाव होगा। नौ नवंबर 2023 को विधायक आशुतोष टंडन के निधन से यह सीट रिक्त हुई है।   

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!