Lok Sabha Elections 2024: यूपी में 7वें चरण की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, वोट डालने के लिए घोड़े पर सवार होकर पहुंचा शख्स

Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Jun, 2024 01:39 PM

lok sabha elections 2024 a man arrived on a horse to cast his vote

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 144 उम्मीदवारों मैदान में है। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधित्व वाली वाराणसी और उत्तर...

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 144 उम्मीदवारों मैदान में है। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधित्व वाली वाराणसी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृहनगर गोरखपुर जैसी हाई प्रोफाइल सीटें शामिल हैं। इसी दौरान वोटरों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए कुशीनगर, उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति घोड़े पर सवार होकर मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचा। वोट डालने पहुंचे शख्स ने कहा कि 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों और 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भी मैं घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचा था।

CM योगी के गृहनगर गोरखपुर में भोजपुरी फिल्मों की दो हस्तियों के बीच मुकाबला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृहनगर गोरखपुर में भोजपुरी फिल्मो की दो हस्तियों के बीच मुकाबला है। मौजूदा भाजपा सांसद रवींद्र किशन शुक्ला उर्फ रवि किशन का मुकाबला इंडिया समूह की काजल निषाद से है। मिर्ज़ापुर सीट से अपना दल (एस) अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की टक्कर समाजवादी पार्टी (सपा) के राजेंद्र एस बिंद और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के मनीष त्रिपाठी से है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को 2019 में यहां काफी अंतर से जीत मिली थी।  गाजीपुर में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के करीबी पारसनाथ राय का मुकाबला माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी से है जो सपा उम्मीदवार के तौर पर मैदान में है। 2019 में अफजाल अंसारी ने मनोज सिन्हा को 1.19 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। यह पहली बार होगा कि कोई चुनाव मुख्तार अंसारी की अनुपस्थिति में हो रहा है। मुख्तार की 23 मार्च को मृत्यु हो गई थी।  महाराजगंज में भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी चुनौती दे रहे हैं वहीं बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को सपा के सनातन पांडे और बसपा के लल्लन सिंह यादव से कड़ी टक्कर मिल रही है। पिछले चुनाव में यह सीट भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त ने जीती थी, जिन्हें इस बार टिकट नहीं दिया गया है।

PM मोदी तीसरी बार भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर आजमा रहे हैं किस्मत
चुनाव के इस चरण में देश दुनिया की निगाह वाराणसी सीट पर होगी जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी के तौर पर किस्मत आजमा रहे हैं। वाराणसी को भाजपा का गढ़ माना जाता है। 2004 के चुनाव को छोड़ दिया जाये तो पार्टी यहां 1996 से अजेय रही है। पीएम मोदी यहां जीत की हैट्रिक बनाने के लिये उतरे हैं। उन्होने 2019 में 63 फीसदी वोट पाकर शानदार जीत हासिल की थी। इस बार उनका मुकाबला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और बसपा के अतहर जमाल लारी से है। मोदी ने 2019 और 2014 में अजय राय को भारी अंतर से हराया था। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी यहां मोदी का सामना करने का साहस दिखाया था मगर उन्हें दूसरे स्थान पर रह कर संतोष करना पड़ा था।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!