पोस्टमॉर्टम से पुष्टि हुई कि दिल का दौरा पड़ने से हुई थी मुख्तार अंसारी की मौतः सूत्र

Edited By Pooja Gill,Updated: 30 Mar, 2024 09:55 AM

postmortem confirmed that mukhtar

Mukhtar Ansari Death: गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी के पोस्टमॉर्टम से इस बात की पुष्टि हुई है कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। बता दें कि 60 से अधिक मामलों में आरोपी मुख्तार अंसारी...

Mukhtar Ansari Death: गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी के पोस्टमॉर्टम से इस बात की पुष्टि हुई है कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। बता दें कि 60 से अधिक मामलों में आरोपी मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद था, बृहस्पतिवार रात तबियत खराब होने के कारण उसे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां देर रात दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई थी।

PunjabKesari
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्तार अंसारी की मौत का कारण दिल का दौरा (मायोकार्डियल इन्फार्क्शन) पाया गया।" उन्होंने पोस्टमार्टम के आधार पर परिवार के सदस्यों द्वारा मुख्तार अंसारी को धीमा जहर देने के आरोपों का खंडन किया। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में पांच डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया, जब पोस्टमार्टम किया गया तो मुख्तार अंसारी का छोटा बेटा उमर अंसारी पोस्टमार्टम हाउस के अंदर मौजूद था।

PunjabKesari
पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम भारी सुरक्षा के बीच मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर के लिए रवाना हुआ। परिजनों के मुताबिक अंतिम संस्कार शनिवार सुबह गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में किया जाएगा। गाजीपुर के मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद सुहैब अंसारी ने बताया कि उनके चाचा मुख्तार अंसारी को शनिवार सुबह 10 बजे यूसुफपुर मोहम्मदाबाद (गाजीपुर) के काली बाग कब्रिस्तान में दफनाया जायेगा।

यह भी पढ़ेंः आज सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा मुख्तार अंसारी, परिजनों ने की जनाजे की तैयारी; मां और पिता के पास ही खोदी कब्र
गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी को आज गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनको दफनाने से पहले गाजीपुर स्थित आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। परिजनों ने उनके जनाजे की तैयारी कर ली है। सपा विधायक और मुख्तार अंसारी के भतीजे मोहम्मद सुहैब अंसारी ने बताया कि सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी की जा रही है। मुख्तार अंसारी को देखने का सबको मौका दिया जाएगा। मुख्तार की कब्र उनके पिता व मां की कब्र के समीप खोदी गई है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!