Edited By Purnima Singh,Updated: 05 Aug, 2026 12:21 PM

मुज़फ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान एक शिवभक्त अपनी अनोखी भक्ति और अलग अंदाज़ की वजह से लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। श्रद्धालु करीब 20 लाख रुपये के सोने के आभूषण पहनकर कांवड़ यात्रा में शामिल हुआ...
Muzaffarnagar News : मुज़फ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान एक शिवभक्त अपनी अनोखी भक्ति और अलग अंदाज़ की वजह से लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। श्रद्धालु करीब 20 लाख रुपये के सोने के आभूषण पहनकर कांवड़ यात्रा में शामिल हुआ। उसके कंधे पर भगवान शिव की सुनहरे रंग की प्रतिमा भी विराजमान थी, जिसे देखकर रास्ते भर लोग रुककर उसे निहारते रहे।
यह भी पढ़ें : बिजनेसमैन के घर-दुकान में बड़ा खेल, छापे में 70-80 कट्टों ने खोला लाखों का राज, बोरियां खोलते ही... 7 क्विंटल ...
कांवड़िया जैसे-जैसे यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ा, उसे देखने के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी। कई लोगों ने उसके साथ तस्वीरें और वीडियो बनाए, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। उसकी अनोखी भक्ति और अलग अंदाज़ ने यात्रा में मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
यह भी पढ़ें : UP में आज फिर बिगड़ेगा मौसम, अगले 24 घंटे टेंशन वाले... कई जिलों में भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट
सावन के पावन महीने में निकल रही कांवड़ यात्रा के बीच यह शिवभक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। सोने के आभूषणों और भगवान शिव की प्रतिमा के साथ निकली उसकी यात्रा आस्था और आकर्षण का अनोखा संगम बन गई है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किए जा रहे हैं।