'यूपी में पुलिस की भर्ती ठेके पर होने जा रही...' आउटसोर्सिंग पुलिस भर्ती के वायरल लेटर पर संजय सिंह का बड़ा बयान

Edited By Pooja Gill,Updated: 13 Jun, 2024 03:36 PM

police recruitment in up is going to be done on contract

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में पुलिस में आउटसोर्सिंग से भर्ती पर विचार किया जा रहा है। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि, "भारत की सेना में अग्निवीर के...

Lucknow News (अश्वनी सिंह): उत्तर प्रदेश में पुलिस में आउटसोर्सिंग से भर्ती पर विचार किया जा रहा है। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि, "भारत की सेना में अग्निवीर के जरिए ठेके पर जवान भर्ती किए गए। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश में पुलिस की भर्ती ठेके पर होने जा रही है। यह देश और उत्तर प्रदेश की सुरक्षा के साथ मजाक है।"

तुरंत वापस लेना चाहिए यह फैसलाः संजय सिंह
संजय सिंह ने वीडियो के माध्यम से कहा कि, "यूपी में इससे पहले पुलिस भर्ती पेपर लीक से 60 लाख बच्चों का भविष्य बर्बाद हुआ। अभी इसकी जांच चल ही रही थी कि अब ठेके पर पुलिस की भर्ती होने वाली है। उन्होंने कहा कि ''उत्तर प्रदेश के सुरक्षा के साथ जैसा मज़ाक किया जा रहा है, वैसा गुजरात में भी किया गया है। गुजरात में भी ठेके पर पुलिस की भर्ती की जाती है। क्या गुजरात का मॉडल यूपी में लागू किया जा रहा है। यह फैसला तुरंत वापस लेना चाहिए क्योंकि अगर पुलिस की भर्ती ठेके पर होने लगी तो वह न ही जनता के प्रति जवाब दे रहेंगे और न ही सरकार के प्रति।''

जानिए क्या है पूरा मामला
बता दें कि डीजीपी मुख्यालय की तरफ से सभी पुलिस कमिश्नर, एडीजी जोन, IG रेंज और पुलिस अधीक्षकों को जारी सर्कुलर में कहा गया है कि पुलिस विभाग में आउटसोर्सिंग के माध्यम से तमाम पद भरे जाने हैं। इसके सम्बन्ध में 17 जून तक अपनी राय भेजिए। ये पत्र कल से वायरल हो रहा है। ये बात सही है कि ये पत्र डीजीपी हेडक्वार्टर से स्थापना विभाग से जारी हुआ है। लेकिन देर रात सफाई जारी कर दी गई की त्रुटिवश ये सर्कुलर जारी हो गया। जिसे निरस्त कर दिया गया। वहीं, सूत्रों का कहना है की अगर ये त्रुटिवश था तो डीजीपी को एक्शन लेना चाहिए था जिसने प्रदेश भर में युवाओं के बीच भारी असंतोष पैदा कर दिया था। 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!