mahakumb

घर से उठाई पुलिस, चौकी में पीट-पीटकर ले ली जान...मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि चीख न सके

Edited By Imran,Updated: 07 Feb, 2025 11:44 AM

police picked him up from his home beating him at the police post

यूपी के आगरा जिले में यूपी पुलिस की क्रूरता सामने आई है। दरअसल, यहां पर पुलिस एक व्यक्ति को घर से उठाकर ले गई और चौकी में मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसके बाद उसकी इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई।

आगरा: यूपी के आगरा जिले में यूपी पुलिस की क्रूरता सामने आई है। दरअसल, यहां पर पुलिस एक व्यक्ति को घर से उठाकर ले गई और चौकी में मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसके बाद उसकी इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। 

बता दें कि मृतक  केदार सिंह की पत्नी चंद्रकांता ने रोते हुए बताया कि पुलिस घर पर आई, पति को अपने साथ ले गई। मना किया लेकिन कोई नहीं माना। पुलिस चाैकी में पति के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उनको पीट-पीटकर मार डाला। मेरा सब कुछ लुट गया। अब बच्चों का पालन पोषण काैन करेगा? पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस लिखा जाए।

वहीं, इस घटना को लेकर मृतक के परिजन ने भी पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि  दोपहर में पुलिसकर्मी केदार सिंह को पकड़कर ले गए। नहीं बताया क्यों ले जा रहे हैं। पहले जीप में बैठाया फिर बाइक पर बैठाकर एक पुलिसकर्मी लेकर गया। केदार सिंह के पौत्र आकाश ने बताया कि वह बैंक से रुपये निकालकर लाैट रहा था। तभी बाबा को चाैकी के बाहर पड़ा देखा। उन्हें पुलिसकर्मी ऑटो में ले जा रहे थे। बाद में उनकी माैत का पता चला। पता चलने पर ग्रामीण सबसे पहले कबीस पुलिस चाैकी पहुंचे। पुलिसकर्मी ताला बंदकर भाग चुके थे। नारेबाजी करते हुए लोगों ने नूरपुर रोड पर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हंगामा शुरू कर दिया गया। ईंट-पत्थर रख दिए। पत्नी चंद्रकांता भी पहुंच गईं। अन्य महिलाएं उन्हें संभाल रही थीं।
PunjabKesari
एक्सप्रेस-वे पर 10 किमी तक जाम
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जिसकी वजह से हाइवे पर  10 किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। 
वाहनों में प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालु, पर्यटक और एंबुलेंस में फंसे मरीज शामिल थे। जिसने वाहन निकालने की कोशिश की, उसके पीछे गुस्से में लोग दौड़ पड़ रहे थे। पुलिसकर्मी भी कुछ नहीं कर पा रहे थे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!