रामायण विश्वमहाकोष के आवरण पृष्ठ का लोकार्पण करेंगे PM मोदी

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 05 Aug, 2020 08:08 AM

pm modi to release cover page of ramayana vishwamoshosh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम से संबंधित दुनिया भर में उपलब्ध सभी प्रामाणिक अभिलेख, मूर्त एवं अमूर्त विरासत, कलाओं, रामलीलाओं, स्थापत्य, मूर्तिकला, चित्रकला, लोककथा

अयोध्याः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम से संबंधित दुनिया भर में उपलब्ध सभी प्रामाणिक अभिलेख, मूर्त एवं अमूर्त विरासत, कलाओं, रामलीलाओं, स्थापत्य, मूर्तिकला, चित्रकला, लोककथा एवं लोकगायन जैसी विधाओं का समावेश करने वाले ‘रामायण विश्वमहाकोष के आवरण पृष्ठ का 05 अगस्त को अयोध्या में लोकार्पण करेंगे।

रामायण विश्वमहाकोष के बिहार और झारखंड के समन्वयक एवं संपादक तथा गया जिले के रहने वाले डॉ. आशीष कंधवे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर रामायण विश्वमहाकोष के आवरण पृष्ठ का लोकार्पण के साथ ही डाक टिकट का विमोचन भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया के साथ-साथ रामायण विश्वमहाकोष के माध्यम से राम की संस्कृति को भविष्य की पीढि़यों के लिए पुन: प्रामाणिक एवं वैज्ञानिक धरोहर के रूप में एकत्रित और संरक्षित करने में विश्वकोष मील के पत्थर के रूप में स्थापित होने जा रहा है।

डॉ. कंधवे ने कहा कि भारतीय संस्कृति के वैष्णव संवाहक श्रीराम से संबंधित इस विश्वकोष को अनेक खंड में प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रीराम से संबंधित दुनिया भर में उपलब्ध सभी प्रामाणिक अभिलेख, मूर्त एवं अमूर्त विरासत, कलाओं, रामलीलाओं, स्थापत्य, मूर्तिकला, चित्रकला, लोककथा एवं लोकगायन जैसी विधाओं का समावेश इस विश्वकोष में होगा।

अयोध्या शोध संस्थान द्वारा तैयार कराए जा रहे रामायण विश्वमहाकोष का पहला खंड अयोध्या पर आधारित होगा। इसमें अयोध्या के नामकरण के साथ पुरातत्व, इतिहास और उसके सभी सांस्कृतिक, धार्मिक व साहित्यिक परिप्रेक्ष्य को समाहित किया जाएगा। दूसरे खंड में अयोध्या के सभी राजाओं पर शोधपरक जानकारी एकत्र की जाएगी। इस विश्वमहाकोष में इक्ष्वाकु वंश से लेकर श्रीराम तक के लगभग 65 राजाओं का विवरण संकलित किया जाएगा। तीसरे खंड के लिए प्रदेश की जानकारियां संकलित की जा रही हैं। देश के सभी राज्यों में प्रत्येक में एक-एक खंड के प्रकाशन की योजना है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!