PM मोदी ने अमरोहा के छात्र उस्मान सैफी से की मन की बात, वैदिक मैथ सीखने की दी सलाह

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 26 Jul, 2020 05:25 PM

pm modi spoke to amroha s student usman saifi who

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के दौरान मेधावी बच्चों से बातचीत की। इस दौरान मंडी धनोरा के छात्र उस्मान सैफी से बात की। उस्मान सैफी ने मंडी धनौरा के हीरा इंटरनेशनल स्कूल से 12वीं पास की है। पीएम ने उस्मान...

लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के दौरान मेधावी बच्चों से बातचीत की। इस दौरान मंडी धनोरा के छात्र उस्मान सैफी से बात की। उस्मान सैफी ने मंडी धनौरा के हीरा इंटरनेशनल स्कूल से 12वीं पास की है। पीएम ने उस्मान से लगभग 4 मिनट की बात की। पीएम ने उस्मान के परिवार, भविष्य की योजना व पसंद समेत कई बिंदुओ पर बातचीत की। 

पीएम मोदी ने उस्मान सैफी से की ये बातेंः-

पीएम मोदी:
हैलो उस्मान। बहुत बहुत बधाई।
उस्मान: हैलौ सर।

पीएम मोदी: अच्छा ये बताइए कि आपने जो चाहा था, वैसा ही परिणाम मिला या कुछ कम आया।
उस्मान: नहीं सर जैसा चाहा था वैसा ही आया। घर में मेरे परिजन भी बहुत खुश हैं।

पीएम मोदी: (खुश होकर) वाह! अच्छा परिवार में और भी भाई-बहन इतने तेजस्वी हैं या आप ही हैं जो इतने तेजस्वी हैं?
उस्मान: मैं ही हूं। मेरा भाई थोड़ा शरारती है। लेकिन मुझे देखकर बहुत खुश रहता है।

पीएम मोदी: (हंसते हुए) अच्छा। जब आप पढ़ रहे थे, तो आपका पसंदीदा विषय कौन सा था?
उस्मान: गणित।

पीएम मोदी: अरे वाह! गणित में क्या रुचि थी? किस शिक्षक ने आपको प्रेरित किया।
उस्मान: जी मेरे एक टीचर हैं रजत सर, उन्होंने मुझे प्रेरणा दी, वो बहुत अच्छा पढ़ाते हैं। और मेरी गणित शुरू से ही अच्छी रही है और दिलचस्प भी। उसे जितना जाता पढ़ते हैं उतनी ही दिलचस्पी बढ़ती है इसलिए मेरा पसंदीदा विषय भी है।

पीएम मोदी: क्या आपको मालूम है ऑनलाइन वेदिक गणित के क्लासेज चलते हैं?
उस्मान: हां सर।

पीएम मोदी: कभी इसके लिए प्रयास किया है?
उस्मान: नहीं सर अभी नहीं किया।

पीएम मोदी: आप देखिए, बहुत सारे आपके दोस्तों को लगेगा कि आप जादूगर हैं। इससे आप कंप्यूटर की गति से गिनती कर पाएंगे। वेदिक गणित की बहुत सरल तकनीक है। और आजकल वो ऑनलॉइन पर भी उपलब्ध होते हैं।
उस्मान: जी सर।

पीएम मोदी: क्योंकि आपकी गणित में रुची है तो आप बहुत सी नई-नई चीजें भी सीख सकते हैं।
उस्मान: जी सर।

पीएम मोदी: अच्छा उस्मान आप खाली समय में क्या करते हैं?
उस्मान: खाली समय में मैं कुछ न कुछ लिखता रहता हूं। मुझे लिखने में बहुत अच्छा लगता है इसलिए।

पीएम मोदी: अरे वाह! मतलब आप गणित के साथ साथ साहित्य में भी रुचि रखते हैं।
उस्मान: हां सर

पीएम मोदी: क्या लिखते हैं? कविताएं लिखते हैं? शायरियां लिखते हैं?
उस्मान: करंट अफेयर्स से संबंधित विषयों पर लिखता रहता हूं। इससे नई-नई जानकारियां मिलती रहती हैं। जैसे जीएसटी, नोटबंदी और अन्य कई चीजें।

पीएम मोदी: कॉलेज की पढ़ाई के लिए आगे की क्या योजना है?
उस्मान: सर जेईई मेंस के लिए मेरा पहला प्रयास सफल रहा है और अब मैं सितंबर में दूसरी बार फिर परीक्षा दूंगा। मेरा मकसद है कि मैं आईआईटी से पढ़ाई करूं और उसके बाद लोक सेवा की परीक्षा देकर आईएएस अधिकारी बनूं।

पीएम मोदी: अरे वाह! अच्छा आप तकनीक में भी रुचि लेते हैं?
उस्मान: हां सर, इसीलिए मैंने आईआईटी चुना है।

पीएम मोदी: चलिए उस्मान, मेरी तरफ से बहुत शुभकामनाएं हैं। आपके माता जी-पिता जी को भी मेरी तरफ से प्रणाम कहिए।
उस्मान: धन्यवाद सर।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!