PM kisan Samman Nidhi Kab Aaegi: जल्द ही आने वाली है 21वीं किस्त, कहीं आप भी ये गलती तो नहीं कर दिए...पढ़िए पूरी खबर

Edited By Imran,Updated: 19 Oct, 2025 12:05 PM

pm kisan samman nidhi ka 21st installment kab aaegi

PM kisan Samman Nidhi Kab Aaegi: देश में दिवाली की खुशियों का माहौल चल रहा है। (PM kisan Yojna )  इस त्योहारों के मौसम में किसानों को भी सरकार से उम्मीद है कि उन्हें जल्द से जल्द दिवाली गिफ्ट मिल सके। दरअसल, किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाले...

PM kisan Samman Nidhi Kab Aaegi: देश में दिवाली की खुशियों का माहौल चल रहा है। (PM kisan Yojna )  इस त्योहारों के मौसम में किसानों को भी सरकार से उम्मीद है कि उन्हें जल्द से जल्द दिवाली गिफ्ट मिल सके। दरअसल, किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाले किस्त का समय हो गया है और केंद्र सरकार जल्द ही 21वीं किस्त जारी करने वाली है।

कब मिलेगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त? | PM kisan Samman Nidhi Kab Aaegi

आपको बता दें कि 21वीं किस्त की धनराशि किसानों को ₹2000 की राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि ये किस्त दिवाली से पहले आ सकती है।
लेकिन ध्यान रखें, अगर आपका मोबाइल नंबर या बैंक डिटेल्स अपडेट नहीं हैं, तो पैसे अटक सकते हैं।

मोबाइल नंबर करें अपडेट | PM kisan Samman Nidhi Kab Aaegi

कई बार OTP न आने या गलत जानकारी की वजह से पेमेंट अटक जाती है. इसलिए जरूरी है कि आप अपना मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल्स चेक कर लें. अगर आपने मोबाइल नंबर बदल लिया है या अपडेट करना चाहते हैं, तो pmkisan.gov.in पर जाएं.
यहां “Farmers Corner” में “Update Mobile Number” पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर डालें और OTP वेरिफाई करें. नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और सेव कर दें। ध्यान रखें, मोबाइल नंबर वही होना चाहिए जो आपके आधार से लिंक हो, तभी OTP आएगा और अपडेट सफल होगा।

PM किसान योजना की लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? | PM kisan Samman Nidhi Kab Aaegi

इसके अलावा, आप चेक कर सकते हैं कि आपका नाम लाभार्थियों की लिस्ट में है या नहीं. pmkisan.gov.in पर “Farmers Corner” में “Beneficiary Status” पर क्लिक करें। आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर डालें और सब्मिट करें। आपको पता चल जाएगा कि पिछली किस्तें कब मिलीं और अगली किस्त मिलेगी या नहीं। पीएम किसान की ई-केवाईसी भी जरूरी है। इसके लिए ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं और होमपेज पर फॉर्मर्स कॉनर्र सेक्शन में जाकर ई-केवाईसी लिंक पर क्लिक करें। आधार नंबर लिंक करें और OTP वेरिफाई करें. इससे आपका ई-केवाईसी हो जाएगा।

हर साल दी जाती है 6 हजार| PM kisan Samman Nidhi Kab Aaegi

इस योजना के तहत हर साल किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जो तीन किस्तों में मिलती है. अब तक सरकार 20 किस्तें जारी कर चुकी है और अब 21वीं किस्त अक्टूबर में आने की उम्मीद है. सरकार हर चार महीने में 2000 रुपये की किस्त देती है.

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!