बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलें पूरी तरह बर्बाद, सपा ने किसानों के लिए की मुआवज़े की मांग

Edited By Pooja Gill,Updated: 06 Apr, 2026 03:31 PM

unseasonal rain and hailstorms have completely destroyed crops

जालौन: समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यहां जिला कचहरी में प्रदर्शन कर बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुये नुकसान के एवज में शत प्रतिशत मुआवजे...

जालौन: समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यहां जिला कचहरी में प्रदर्शन कर बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुये नुकसान के एवज में शत प्रतिशत मुआवजे की मांग की। जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, सपा सांसद नारायण दास अहिरवार, पूर्व मंत्री श्रीराम पाल और पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

DM को सौंपा ज्ञापन 
जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए सपा नेताओं ने कहा कि पिछले दिनो ओलावृष्टि और बारिश ने जिले के अधिकांश गांवों में गेहूं, सरसों व चना सहित रबी की फसलों को पूरी तरह चौपट कर दिया है। कई गांवों में किसानों के सामने खाद्यान्न संकट खड़ा हो गया है। इसी को देखते हुए सपा ने प्रभावित किसानों को 100 प्रतिशत फसल मुआवजा देने तथा बटाईदार किसानों को भी लाभ पहुंचाने की मांग उठाई है।       

किसानों के बिजली बिल माफ करने की मांग
ज्ञापन में केसीसी ऋण, कृषि यंत्रों के कर्ज और किसानों के बिजली बिल माफ करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। सपा जिलाध्यक्ष व सांसद ने कहा कि जिन गांवों में खाद्यान्न की समस्या गहराती जा रही है, वहां कुछ महीनों तक गेहूं और आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही पशुपालकों के लिए भूसे की आपूर्ति और ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त बिजली के खंभों व तारों की जल्द मरम्मत की मांग की गई। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार इस गंभीर स्थिति को दैवीय आपदा घोषित करने में देरी कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!