दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर...गांव में हो रहा था नाली का निर्माण

Edited By Imran,Updated: 22 Aug, 2024 05:30 PM

painful death of three laborers due to wall collapse

जिले में ग्राम पंचायत मेहंदीपुर में गुरुवार का दिन तीन मजदूरों के लिए आखिरी दिन साबित होता हुआ दिखाई दिया। यहां अचानक से एक दीवार मजदूरों के ऊपर गिर गई जिससे उनकी मौत हो गई। घटना में एक मजदूर घायल भी हो गया।

इटावा (अरवीन): जिले में ग्राम पंचायत मेहंदीपुर में गुरुवार का दिन तीन मजदूरों के लिए आखिरी दिन साबित होता हुआ दिखाई दिया। यहां अचानक से एक दीवार मजदूरों के ऊपर गिर गई जिससे उनकी मौत हो गई। घटना में एक मजदूर घायल भी हो गया।

मामला बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड महेवा के ग्राम पंचायत मेहंदीपुर का है। यहां पर 6 मजदूर नाली बनाने का काम कर रहे थे। तभी अचानक से भरभराकर नाली के पास में खड़ी एक दीवार मजदूरों के ऊपर गिर गई। जिसके बाद कई मजदूर दीवार में दब गए। वहीं आसपास के लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे जहां पर उन्होंने दीवार के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकालने का काम किया। तब तक तीन मजदूरों की मौत हो चुकी थी। जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने का काम किया गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा।

मजदूरों की मौत से परिवार में छाया मातम
ग्राम पंचायत मेहंदीपुर में तीन मजदूरों की दीवार गिरने के बाद हुई मौत के मामले में परिवार के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम प्रधान के आदेश के बाद गांव में नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा था। तभी अचानक से एक दीवार गिर गई और इसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई। वही इस घटना की जानकारी जैसी ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों को हुई तो मौके पर चकरनगर एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया, बीडीओ महेवा सूरज सिंह, चकरनगर क्षेत्राधिकारी प्रेम कुमार भापा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे जहां पर पुलिस कर्मियों के द्वारा तीनों मजदूरों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का काम किया गया। तो वहीं पूरे मामले को लेकर जांच के आदेश भी दिए गए। इस घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!