योगी सरकार के विकास की खुली पोल, सैंकड़ों ग्रामीण की डोर के सहारे जिंदगी का सफर
Edited By Ajay kumar,Updated: 01 Aug, 2022 03:20 PM

उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में गंगा किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों की जिंदगी आज भी बद से बदतर है। आजादी के बाद से ही ग्रामीण नाव के डोर के सहारे जीवन बिता रहे हैं।
अमरोहाः-उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में गंगा किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों की जिंदगी आज भी बद से बदतर है। आजादी के बाद से ही ग्रामीण नाव के डोर के सहारे जीवन बिता रहे हैं। ग्रामीणों की परेशानी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि अगर उन्हें शहर जाना होता है तो घंटों तक नाव का इंतजार करना पड़ता है। सरकार के लाख दावों के बावजूद भी विकास कार्य यहां कोसों दूर से दिखाई देता है।
जनपद अमरोहा की तहसील धनोरा में आने वाले गंगा किनारे बसे दर्जनभर गांव के ग्रामीणों की जिंदगी बरसात के मौसम में बद से बदतर हो जाती है। गंगा किनारे बसे लोग आजादी से अब तक नांव की डोर के सहारे ही शहर आते जाते हैं। कई बार तो नाव के पलटने से हादसे भी हुए हैं। इन गांवों में एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती है। कई बार गंभीर बीमारी के चलते मरीजों ने रास्ते में ही दम भी तोड़ दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि हमारी तरफ सरकार का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। हमारे बच्चे आज भी अशिक्षित हैं क्योंकि नाव के सहारे हमारे बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच पाते तो पढ़ नहीं पाते। आप तस्वीरों में खुद देखिए कि किस तरह यह लोग जान जोखिम में डालकर सफर तय करते हैं। इनकी तरफ ना तो शासन ध्यान देता है और ना ही प्रशासन।
ग्रामीणों ने बताया कि नाव की व्यवस्था भी हम गांव वाले ही करते हैं। नाविक को गेहूं की फसल के दौरान गेहूं हम सब ग्रामीण मिल कर देते हैं जिससे हम नाव में आना-जाना करते हैं। शासन या प्रशासन की तरफ से हमें आजादी से अब तक नाव भी मुहैया नहीं कराई गई। हम लोग बुरी जिंदगी जीने को मजबूर हैं।
वहीं अगर बात की जाए सरकार की तो धनोरा विधानसभा से भाजपा विधायक राजीव तरारा ने इन ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के लिए सरकार से गंगा पुल के लिए विधानसभा में मांग रखी थी। जिसे भाजपा सरकार ने 2022 के चुनाव से पहले मंजूरी भी दे दी थी और भाजपा विधायक राजीव तरारा ने निर्माण कार्य को शुरू करवा दिया था। क्षेत्रवासियों को लग रहा था कि जल्द ही शहर जाने की उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा लेकिन पिछले 6 माह से काम पूरी तरह बंद पड़ा है।
Related Story

बहराइच में सरकारी जमीन पर चला योगी सरकार का बुलडोजर: हाई कोर्ट के आदेश पर मदरसा और 4 दुकानें...

हवाई सफर हुआ सस्ता, बरेली से दिल्ली फ्लाइट का किराया इतना रुपये तक हुआ कम

मदरसों के मेधावियों को योगी सरकार करेगी सम्मानित, छात्र-छात्राओं को मिलेंगे टैबलेट, जून के पहले...

योगी सरकार का पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर: 6 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

पोषण से कुपोषण पर वार: योगी सरकार की पौष्टिक थाली से मजबूत हो रही नई पीढ़ी, संवर रहा बच्चों का...

योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, कमीशनखोरी करने वाले 2 अधिकारी सस्पेंड, पद का दुरुपयोग भी...

प्रेमी को पकड़ने पहुंची बिहार पुलिस से ग्रामीणों की झड़प, वीडियो वायरल

ITBP जवान की मां का कटा हाथ 10 दिन बाद जांच के लिए भेजा, हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट खोलेगी अस्पतालों की...

भीषण गर्मी ने बढ़ाई टेंशन: मांग-आपूर्ति के अंतर से UP में बिजली संकट गहराया, CM योगी ने दिया ये योगी

2027 ‘महासंग्राम’ की तैयारी तेज, 403 सीटों पर परिवर्तन की बहार या फिर लौटेगी योगी सरकार? किसके सिर...