Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 15 Aug, 2022 04:33 PM

लखनऊः आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर यूपी के लखनऊ जिले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तिरंगा फहरा कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है....
लखनऊः आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर यूपी के लखनऊ जिले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तिरंगा फहरा कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है, लेकिन निजी स्वार्थ के लिए कुछ सरकार हिंदू-मुसलमान और आपसी भाईचारा बांट रहे हैं। इससे सावधान रहने की जरूरत है।
बता दें कि लखनऊ जिले के जनेश्वर मिश्र पार्क में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तिरंगा फहरा कर स्वतंत्रता दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी। वहीं इस मौके पर अखिलेश यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हालात देश में ऐसे हो गए हैं कि महंगाई, बेरोजगारी से जनता त्रस्त हो गई है। अखिलेश ने कहा कि देश के सामने आज चुनौतियां भी हैं और चिंता करने का समय भी है। देश के लाल किले पर खड़े होकर जो संकल्प लिए जाएं। वह जनता के लिए पूरे जरूर किए जाएं। आज आर्थिक हालात और आजादी पर बात करते है। लेकिन कुछ लोगों के पास ही सरकारी संपत्तियों आ गई हैं। यह कैसी आर्थिक आजादी हो सकती है।
इतना ही नहीं अखिलेश ने नोएडा की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बहुत ही निंदनीय घटना है। ऐसे में देखा जा सकता है कि किस तरीके से किसी को बदनाम करने के लिए अधिकारी पार्टी वर्कर के तरीके से नाम ले रहे हैं। दुनिया के तमाम आंकड़ों को अगर हम देखें आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में, प्रेस की आजादी के क्षेत्र में, बच्चों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में आज देश बहुत पीछे होता जा रहा है। आज हमारा देश दूसरे देशों से बहुत पीछे होता जा रहा है।