पूर्व कैबिनेट मंत्री ने BJP पर कसा तंज, कहा- UP में अपराध पर नहीं, शोक संवेदनाओं पर रोक

Edited By Umakant yadav,Updated: 26 Sep, 2020 11:42 AM

not on crime in up condolences have been stopped manoj pandey

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता (Leader) और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय (Former Cabinet Minister Manoj Pandey) ने शुक्रवार को प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार पर तीखा...

झांसी: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता (Leader) और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय (Former Cabinet Minister Manoj Pandey) ने शुक्रवार को प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि यहां बढ़ते अपराधों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। अपराध को रोकने में सरकार नाकामयाब है लेकिन अगर किसी पीड़ित के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की जाएं तो उसे पुरजोर तरीके से रोकने में पूरा अमला खड़ा हो जाता है। 

भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर फेल है: पूर्व मंत्री
ऊंचाहार के विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर फेल है और इनके पास अपनी एक भी उपलब्धि गिनवाने के लिए नहीं है यह केवल पहले की सपा सरकार के विकास कार्यों का मात्र उद्घाटन करने का काम कर रहे हैं और अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। पाण्डेय महोबा जाते हुए कानपुर में गिरफ्तार होने के बाद यहां आपातकाल में अवसर की तलाश करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह वर्धन करने आए थे।

क्राइम ब्यूरो रिपोर्ट ने भी माना है कि यूपी में अपराध बहुत तेजी से बढ़े
उन्होंने केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को किसान और श्रमिक विरोधी बताते हुए सीधा हमला बोला और कहा कि भाजपा 2014, 2017 और 2019 में बड़े-बड़े नारों के सहारे सत्ता में आई थी लेकिन अपने वायदों को निभाने में असफल रही। उत्तर प्रदेश सरकार में लगातार बढ़ रहे अपराध चिंता का विषय बने हुए हैं। यह मैं नहीं कह रहा हूं, क्राइम ब्यूरो रिपोर्ट ने यह माना है कि यूपी में अपराध बहुत तेजी से बढ़े है। महोबा में व्यवसाई इंद्रकांत त्रिपाठी की हत्या के पूर्व ही उन्होंने आईपीएस पर संदेह जताते हुए आरोप लगाया था। अपराध पर तो यह लोग नियंत्रण कर नहीं कर पा रहे हैं इसके इतर यदि कोई शोक संवेदनाएं भी पीड़ितों के घर जाकर प्रकट करना चाहे तो उसे भी जाने से रोका जा रहा है। 

PunjabKesari
शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे पूर्व मंत्री को पुलिस ने रोका
जब वह लखनऊ से कानपुर होते हुए महोबा इंद्रकांत के घर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे तो उन्हें कानपुर में गिरफ्तार कर लिया गया। सीतापुर में हुए कमलेश की हत्या के दौरान भी अटरिया में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक सनातन पाण्डेय, केके ओझा, जिलाध्यक्ष महेश कश्यप, पूर्व एमएलसी श्याम सुन्दर सिंह, राहुल सक्सेना, महावीर शरण भार्गव, अजय सूद, चन्द्र प्रकाश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष जालौन धीरेन्द्र यादव कोंच, जिला प्रवक्ता संदीप वर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!