Noida: संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत, पति समेत ससुराल वालों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

Edited By Mamta Yadav,Updated: 21 Jun, 2022 06:07 PM

noida married woman dies in suspicious condition

उत्तर प्रदेश के नोएडा के ईकोटेक- 3 क्षेत्र के ग्राम सादुल्लापुर में एक विवाहिता की घर पर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने उसके पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा के ईकोटेक- 3 क्षेत्र के ग्राम सादुल्लापुर में एक विवाहिता की घर पर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने उसके पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ईकोटेक-3 के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि संजना (22) की तीन वर्ष पूर्व ग्राम सादुल्लापुर के अशोक नागर से शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि 20 जून को रात्रि एक बजे करीब संजना को 70 फीसदी जली हुई अवस्था में यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतका के संजना की मामी प्रीति ने उसके पति अशोक नागर, जेठ रविंद्र नागर तथा सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!